Sunday, May 10 2026 | Time 03:08 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराम के लिए जारी वार्ता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 918.60 अंक (1.20 प्रतिशत) चढ़कर 77,550.25 अंक पर पहुंच गया।




नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 275.50 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त में 24,050.60 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 10 मार्च के बाद का उच्चतम बंद स्तर है।


 


अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराम के लिए पाकिस्तान में आज से हो रही वार्ता से बाजार में निवेश धारणा को मजबूती मिली है।

चौतरफा लिवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा पैसा लगाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।


 


आईटी की 1.91 फीसदी की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो में सबसे अधिक 2.85 प्रतिशत की तेजी रही। बैंकिंग, वित्त और रियलटी सेक्टरों के सूचकांक भी दो प्रतिशत चढ़े।


 


सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर चार प्रतिशत के करीब मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक में भी तीन फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर दो से तीन प्रतिशत चढ़े।


 


अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए। इटरनल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे।


 


सनफार्मा का शेयर साढ़े तीन फीसदी से अधिक टूट गया। इंफोसिस में करीब तीन प्रतिशत और टीसीएस में करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एक फीसदी के करीब नीचे बंद हुआ।


 


अजीत, मधुकांत

वार्ता

More News
मोदी सरकार की तीन जन बीमा, पेंशन योजनाओं के 11 साल पूरे, लोकप्रियता बढ़ी

मोदी सरकार की तीन जन बीमा, पेंशन योजनाओं के 11 साल पूरे, लोकप्रियता बढ़ी

09 May 2026 | 9:44 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) मोदी सरकार की आम जन को बीमा और पेंशन सुरक्षा देने के लिए शुरू की गयी तीन जन सुरक्षा योजनाओं - प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) ने 11 साल पूरे कर लिये है और इनको अपनाने वालों का आधार व्यापक हुआ है। इन योजनाओं के 11 साल पूरे होने पर शनिवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पीएमजेजेबीवाई के तहत कुल नामांकन 27.43 करोड़ से अधिक हो चुके हैं और 29.04.2026 तक 21,512.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

see more..

डॉ. ए.के. पांडा ने सेल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

09 May 2026 | 9:43 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज इस्पात विनिर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। .

see more..

चावल नरम, गेहूं, चीनी में तेजी, खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

09 May 2026 | 5:24 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं और चीनी में तेजी का रुख रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गयी।.

see more..

अडानी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में शुरू करेगा चेरी की खरीद

09 May 2026 | 3:26 PM

लखनऊ, 09 मई (वार्ता) अडानी इंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने शनिवार को स्टोन फ्रूट श्रेणी में प्रवेश करने की घोषणा की।.

see more..

भारत- यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच व्यापार, निवेश समझौते पर अमल के लिए वाणिज्य सचिव ने किया स्विट्जरलैंड का दौरा

08 May 2026 | 11:08 PM

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल स्विट्जरलैंड की यात्रा कर भारत और पश्चिम यूरोप के चार देशों के मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए ) के साथ हुए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टेपा) के कार्यान्वयन के कार्य को आगे बढ़ाने और भारत-स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मज़बूत करने के बारे में वहां के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। .

see more..