Sunday, May 10 2026 | Time 02:05 Hrs(IST)
बिजनेस


एक्सिस बैंक का एफएचआरएआई से करार, आतिथ्य क्षेत्र के लिए देगा विशेष समाधान

नागपुर, 10 अप्रैल (वार्ता) निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने आतिथ्य उद्योग के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है जिसके तहत विशेष समाधान और रियायतों की पेशकश की गयी है।
इस समझौते के तहत एक्सिस बैंक को एफएचआरएआई के देशभर में फैले सदस्य नेटवर्क के साथ अधिक करीब से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे होटल, रेस्तरां और पर्यटन से जुड़े विभिन्न व्यवसायों के साथ सहयोग और मजबूत होगा।
बदले में एक्सिस बैंक आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग और लेनदेन से जुड़ी विशेष सेवाएं उपलब्ध करायेगा। इसमें विशेष करंट अकाउंट सुविधा के साथ पीओएस मशीन किराये में रियायत, नकदी प्रबंधन सेवाएं और भुगतान समाधान सेटअप शुल्क में छूट जैसे लाभ शामिल हैं।
इसके अलावा, पात्रता और व्यावसायिक जरूरतों के आधार पर एफएचआरएआई के सदस्यों को उनके लिए विशेष तौर पर तैयार वित्तीय समाधान भी मिल सकते हैं।
एक्सिस बैंक के वाणिज्यिक बैंकिंग ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रमुख विजय शेट्टी ने कहा कि आतिथ्य सेक्टर में आय बढ़ने, घरेलू पर्यटन में वृद्धि, सरकारी पहलों और बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण लगातार मांग बनी हुई है। एफएचआरएआई के साथ यह साझेदारी उद्योग के साथ अधिक प्रभावी जुड़ाव और क्षेत्र के अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि बैंकिंग और आतिथ्य सेक्टर के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ यह साझेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उद्योग के बदलते स्वरूप के बीच सदस्यों को क्षेत्र के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है और यह सहयोग उस दिशा में मददगार साबित होगा।
इस समझौते के जरिये एक्सिस बैंक ने आतिथ्य सेक्टर के लिए तय अवधि के ऋण, परिचालन के लिए पूंजीगत मदद और ढांचागत वित्त पोषण जैसी व्यापक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस सहयोग का उद्देश्य खासतौर पर छोटे और मध्यम प्रतिष्ठानों को लागत में उतार-चढ़ाव तथा विस्तार की चुनौतियों से निपटने में सहायता देना है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News
मोदी सरकार की तीन जन बीमा, पेंशन योजनाओं के 11 साल पूरे, लोकप्रियता बढ़ी

मोदी सरकार की तीन जन बीमा, पेंशन योजनाओं के 11 साल पूरे, लोकप्रियता बढ़ी

09 May 2026 | 9:44 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) मोदी सरकार की आम जन को बीमा और पेंशन सुरक्षा देने के लिए शुरू की गयी तीन जन सुरक्षा योजनाओं - प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) ने 11 साल पूरे कर लिये है और इनको अपनाने वालों का आधार व्यापक हुआ है। इन योजनाओं के 11 साल पूरे होने पर शनिवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पीएमजेजेबीवाई के तहत कुल नामांकन 27.43 करोड़ से अधिक हो चुके हैं और 29.04.2026 तक 21,512.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

see more..

डॉ. ए.के. पांडा ने सेल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

09 May 2026 | 9:43 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज इस्पात विनिर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। .

see more..

चावल नरम, गेहूं, चीनी में तेजी, खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

09 May 2026 | 5:24 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं और चीनी में तेजी का रुख रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गयी।.

see more..

अडानी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में शुरू करेगा चेरी की खरीद

09 May 2026 | 3:26 PM

लखनऊ, 09 मई (वार्ता) अडानी इंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने शनिवार को स्टोन फ्रूट श्रेणी में प्रवेश करने की घोषणा की।.

see more..

भारत- यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच व्यापार, निवेश समझौते पर अमल के लिए वाणिज्य सचिव ने किया स्विट्जरलैंड का दौरा

08 May 2026 | 11:08 PM

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल स्विट्जरलैंड की यात्रा कर भारत और पश्चिम यूरोप के चार देशों के मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए ) के साथ हुए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टेपा) के कार्यान्वयन के कार्य को आगे बढ़ाने और भारत-स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मज़बूत करने के बारे में वहां के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। .

see more..