Wednesday, Sep 9 2026 | Time 05:44 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल, गेहूं, चीनी के भाव बढ़े, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में भी तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 22 रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,772 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। चना दाल की औसत कीमत 29 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 22 रुपये और तुअर दाल 12 रुपये महंगी हुई। उड़द दाल का भाव 11 रुपये बढ़ा। वहीं, मसूर दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 108 रिंगिट लुढ़ककर 4,535 रिंगिट प्रति टन रह गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट में 67.23 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल औसतन 128 रुपये और वनस्पति 89 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल में 87 रुपये और मूंगफली तेल में 49 रुपये की तेजी रही। सोया तेल की कीमत 41 रुपये बढ़ी। सरसों तेल चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी चार रुपये महंगी हुई।
अजीत जितेन्द्र
जारी वार्ता
More News

जियो-बीपी और डीआरआईवीएन मिलकर देश भर में वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे चार्जिंग नेटवर्क

08 Sep 2026 | 8:43 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग सेवा और समाधान देने वाली प्रमुख कंपनी जियो-बीपी ने डीआरआईवीएन के साथ मिलकर देश भर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।.

see more..

दक्षिण कोरिया के इंचियोन हवाई अड्डे पर बनेगा स्टार अलायंस का लाउंज

08 Sep 2026 | 8:26 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन (आईआईएसी) और विमान सेवा कंपनियों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन स्टार अलायंस ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल स्थित इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल-1 पर स्टार अलायंस लाउंज बनाने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।.

see more..

कच्चे तेल में तेजी से रुपया 18 पैसे टूटा

08 Sep 2026 | 7:39 PM

मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 18 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.74 रुपये का बोला गया। .

see more..

दिल्ली मास्टर प्लान-2047 रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए निवेश के अवसरों का स्पष्ट खाका प्रस्तुत करती है: डी. थारा

08 Sep 2026 | 7:38 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय आवास एवं नगर विकास सचिव डी थारा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली मास्टर प्लान 2047 स्पष्ट प्रावधानों और दिशानिर्देशों वाला एक ऐसा दस्तावेज है जो रियल एस्टेट क्षेत्र को स्पष्ट संकेत देता है कि दिल्ली प्रदेश में कहां और किस प्रकार निवेश किया जा सकता है। .

see more..

चीनी, चावल नरम, गेहूं मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

08 Sep 2026 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी का भाव टूट गया। चीनी के साथ चावल में भी नरमी रही। वहीं, गेहूं की कीमत बढ़ गयी जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..