Sunday, May 10 2026 | Time 02:06 Hrs(IST)
बिजनेस


फ्लाई91 ने राजमुंद्री, विजयवाड़ा से हैदराबाद के लिए शुरू की सेवा

पणजी, 10 अप्रैल (वार्ता) क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी फ्लाई91 ने शुक्रवार को हैदराबाद–राजमुंद्री–हैदराबाद और हैदराबाद–विजयवाड़ा–हैदराबाद सेक्टरों पर उड़ानें शुरू कीं।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने विजयवाड़ा एयरपोर्ट से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एयरलाइन की पहली उड़ान का वर्चुअल उद्घाटन किया।
दोनों मार्गों पर फिलहाल दैनिक सेवा शुरू की गयी है जिन्हें 17 अप्रैल से बढ़ाकर दिन में दो बार किया जायेगा। इसके साथ ही प्रमुख टियर-2 शहरों को हैदराबाद से जोड़ने वाली सेवाओं की शुरुआत हुई।
फ्लाई91 की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इससे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण भारत में क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत होगा। यह एयरलाइंस के 'कनेक्टिंग भारत' के विजन के अनुरूप है। पहली उड़ानों से पहले, दोनों मार्गों पर फ्लाई91 के एटीआर 72-600 विमानों को संबंधित हवाई अड्डों पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी दी गयी। दोनों उड़ानों के पहले यात्रियों को इस अवसर पर स्मारक बोर्डिंग पास प्रदान किये गये।
उद्घाटन समारोह में आंध्र प्रदेश सरकार में खान, भूविज्ञान और आबकारी मंत्री कोल्लू रविंद्रा, विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक एम. लक्ष्मीकांत रेड्डी और फ्लाई91 के मुख्य राजस्व अधिकारी आशुतोष चिटनिस सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्री नायडू ने कहा कि फ्लाई91 केवल मेट्रो शहरों पर ध्यान नहीं दे रही, बल्कि दूरदराज और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इन (क्षेत्रीय) विमान सेवा कंपनियों के भरोसे के कारण ही सरकार ने 'उड़ान' योजना को 10 साल के लिए बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2047 तक देश के मौजूदा 165 हवाई अड्डों को बढ़ाकर 350 करना है।नये शुरू किये गये मार्गों के लिए टिकट बुकिंग फ्लाई91 की वेबसाइट और ट्रैवल पार्टनर्स सहित सभी माध्यमों पर शुरू हो चुकी है।
फ्लाई91 के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज चाको ने कहा, "हैदराबाद–राजामुंद्री और हैदराबाद–विजयवाड़ा मार्गों पर सेवाओं की शुरुआत क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। ये मार्ग उभरते क्षेत्रीय बाजारों में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करते हुए विश्वसनीय, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए बनाये गये हैं।"
दोनों नये मार्गों के साथ फ्लाई91 का नेटवर्क नौ से बढ़कर 11 शहरों तक पहुंच गया है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News
मोदी सरकार की तीन जन बीमा, पेंशन योजनाओं के 11 साल पूरे, लोकप्रियता बढ़ी

मोदी सरकार की तीन जन बीमा, पेंशन योजनाओं के 11 साल पूरे, लोकप्रियता बढ़ी

09 May 2026 | 9:44 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) मोदी सरकार की आम जन को बीमा और पेंशन सुरक्षा देने के लिए शुरू की गयी तीन जन सुरक्षा योजनाओं - प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) ने 11 साल पूरे कर लिये है और इनको अपनाने वालों का आधार व्यापक हुआ है। इन योजनाओं के 11 साल पूरे होने पर शनिवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पीएमजेजेबीवाई के तहत कुल नामांकन 27.43 करोड़ से अधिक हो चुके हैं और 29.04.2026 तक 21,512.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

see more..

डॉ. ए.के. पांडा ने सेल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

09 May 2026 | 9:43 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज इस्पात विनिर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। .

see more..

चावल नरम, गेहूं, चीनी में तेजी, खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

09 May 2026 | 5:24 PM

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं और चीनी में तेजी का रुख रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गयी।.

see more..

अडानी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में शुरू करेगा चेरी की खरीद

09 May 2026 | 3:26 PM

लखनऊ, 09 मई (वार्ता) अडानी इंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने शनिवार को स्टोन फ्रूट श्रेणी में प्रवेश करने की घोषणा की।.

see more..

भारत- यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच व्यापार, निवेश समझौते पर अमल के लिए वाणिज्य सचिव ने किया स्विट्जरलैंड का दौरा

08 May 2026 | 11:08 PM

नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल स्विट्जरलैंड की यात्रा कर भारत और पश्चिम यूरोप के चार देशों के मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए ) के साथ हुए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टेपा) के कार्यान्वयन के कार्य को आगे बढ़ाने और भारत-स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मज़बूत करने के बारे में वहां के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। .

see more..