Wednesday, May 13 2026 | Time 00:32 Hrs(IST)
बिजनेस


अप्रैल में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री 75 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा इस साल अप्रैल में 75 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाते हुए 23,506 इकाई पर पहुंच गया।
वाहन डीलरों के शीर्ष संगठन फाडा द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि अप्रैल में कुल 23,506 इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बिके जो एक साल पहले के मुकाबले 75.14 प्रतिशत अधिक है। इस श्रेणी में 8,543 इकाई के साथ टाटा मोटर्स पहले स्थान पर रही। उसकी बिक्री 77.17 प्रतिशत बढ़ी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 63.98 प्रतिशत बढ़कर 5,413 इकाई पर और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की 32.54 प्रतिशत बढ़कर 5,006 इकाई पर पहुंच गयी।
इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की बिक्री में 60.73 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई और यह 1,48,740 इकाई रही। हालांकि माह-दर-माह इसकी बिक्री 22 प्रतिशत घट गयी। इस श्रेणी में टीवीएम मोटर कंपनी की बिक्री 88.64 फीसदी बढ़कर 37,683 इकाई रही। बजाज ऑटो ने 32,898 और एथर एनर्जी ने 27,034 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। इनमें क्रमशः 71.68 प्रतिशत और 102.78 प्रतिशत की वृद्ध दर्ज की गयी।
वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 148.9 फीसदी बढ़कर 2,245 इकाई पर रही। इसमें 799 इकाई के साथ टाटा मोटर्स पहले स्थान पर रही। पिछले साल अप्रैल में उसके 265 वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे।
दूसरे स्थान पर यूलर मोटर्स औऱ तीसरे स्थान पर महिंद्रा समूह रहा। यूलर मोटर्स की बिक्री 12 गुणा से अधिक होकर 518 इकाई और महिंद्रा समूह की करीब 70 प्रतिशत बढ़कर 285 इकाई हो गयी।
तिपहिया श्रेणी में बिक्री 3.30 प्रतिशत की सुस्त दर से बढ़ी और 64,549 इकाई पर रही। इस श्रेणी में 10,292 इकाई के साथ महिंद्रा समूह पहले, 9,725 इकाई के साथ बजाज ऑटो दूसरे और 3,046 इकाई के साथ टीवीएस मोटर कंपनी तीसरे स्थान पर रही। इनकी बिक्री क्रमशः 82.71 प्रतिशत, 76.53 प्रतिशत और 152.36 प्रतिशत बढ़ी है।
अजीत शोभित
वार्ता
More News

गोयल की अपील: निर्यात बढ़ाने, आयात कम करने के लिए काम करें उद्योग

12 May 2026 | 7:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बदलते वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर मंगलवार को उद्योग जगत से निर्यात बढ़ाने और आयात कम करने की अपील की। .

see more..

भारत के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 2025- 26 में 20 प्रतिशत की वृद्धि: सीईईडब्ल्यू-जीएफसी रिपोर्ट

12 May 2026 | 7:49 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में देश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोयला और लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आयी है। .

see more..

रुपया 40 पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर

12 May 2026 | 7:13 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 40 पैसे लुढ़ककर 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

अब पांच जून का जारी होगा जीडीपी का वार्षिक आंकड़ा

12 May 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के आंकड़े इस बार 05 जून को जारी होंगे। .

see more..

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट, प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर

12 May 2026 | 6:16 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच फिर संघर्ष शुरू होने की आशंका और रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस पर गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..