Wednesday, May 13 2026 | Time 00:00 Hrs(IST)
बिजनेस


शांति वार्ता में प्रगति से शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 06 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों तेजी रही और प्रमुख सूचकांक करीब सवा प्रतिशत की बढ़त में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स 940.73 अंक (1.22 प्रतिशत) उछलकर 77,958.52 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 298.15 अंक यानी 1.24 प्रतिशत चढ़कर 24,330.95 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का दो सप्ताह का उच्चतम स्तर है।
बाजार में चौतरफा लिवाली रही। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.21 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.93 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है और इसलिए उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुरू किये गये 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही।
एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। ऑटो, वित्त, बैंकिंग, फार्मा, रियलटी और रसायन समूहों के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत तक चढ़े। स्वास्थ्य, धातु और मीडिया समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुए।
विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर साढ़े छह प्रतिशत से अधिक उछला। ट्रेंट में लगभग चार प्रतिशत और एशियन पेंट्स में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़े।
इटरनल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए।
सनफार्मा, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और बीईएल के शेयर भी एक फीसदी से अधिक की बढ़त में बंद हुए। टीसीएस भी हरे निशान में रहा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर पौने दो फीसदी टूट गया। एलएंडटी, पावरग्रिड और एनटीपीसी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर और टाइटन के शेयर भी नीचे रहे।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

गोयल की अपील: निर्यात बढ़ाने, आयात कम करने के लिए काम करें उद्योग

12 May 2026 | 7:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बदलते वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर मंगलवार को उद्योग जगत से निर्यात बढ़ाने और आयात कम करने की अपील की। .

see more..

भारत के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 2025- 26 में 20 प्रतिशत की वृद्धि: सीईईडब्ल्यू-जीएफसी रिपोर्ट

12 May 2026 | 7:49 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में देश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोयला और लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आयी है। .

see more..

रुपया 40 पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर

12 May 2026 | 7:13 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 40 पैसे लुढ़ककर 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

अब पांच जून का जारी होगा जीडीपी का वार्षिक आंकड़ा

12 May 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के आंकड़े इस बार 05 जून को जारी होंगे। .

see more..

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट, प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर

12 May 2026 | 6:16 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच फिर संघर्ष शुरू होने की आशंका और रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस पर गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..