Wednesday, May 13 2026 | Time 01:49 Hrs(IST)
बिजनेस


इंदौर में 'ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स' का आयोजन, 50 संस्थापकों का सम्मान

मुंबई, 06 मई (वार्ता) स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में 'ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026' का आयोजन किया गया जिसमें शहर के उभरते स्टार्टअप और उनके संस्थापकों को सम्मानित किया गया।
समारोह में जिन विजेताओं को सम्मान मिला, उनमें रोशन कुशवाहा (इंश्योर मार्केटिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड), शुभम पाटीदार (ऑर्बोटॉक्स), आशीष गुप्ता (ऑर्बोसिस रियलिटी), वैभव मेहरोत्रा (वैभव परफ्यूमरी), पूजा विश्वकर्मा (गीता की रसोई), दीपक पंचाल (एट्जियन टेक्नोलॉजीस एलएलपी), भरत राठौड़ (गेटजी), निहित सबलोक (भोजनकार्ट), हेमंत पवार (एमपी सेलेब्रिटीज), प्रकाश अग्रवाल (घरतकसेवा), अमित चावला (अल्फाग्रोथविलेज प्राइवेट लिमिटेड), सोहम शर्मा (बॉटमार्ट्ज आईटी सॉल्यूशन), अभिषेक उपाध्याय (एयू प्रोडक्शन), रोशन भारद्वाज (गुरु प्रगति), पुष्पेंद्र और करुणा सिंह राजपूत (स्वर्णिक स्टूडियो), गौरव फांसे (जिटा टेक्नोलॉजी), यशराज गायकवाड़ (राइट ईट), प्रतीक पंडित (एआईएस सिग्नेचर), डॉ. रितेश अग्रवाल (मेडीलैब्स), अक्षय शेलट (डोमिगो), तुषार मोहबे और राहुल साहू (जस्टर्फ स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड), प्रबल जैन (इंदौरी आर्टिस्ट) और पंकज सूर्य (काम मिलेगा) शामिल हैं।
इसमें रुचि वर्मा (आध्या ऑर्बोटेक), विपुल जैन (विपुलांचल वेल्थ मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड), अनुज भटनागर (डीज़लॉग डिलीवरी), मोहित शर्मा (फिक्सपॉइंट), प्रशांत पटेल (आस्मो डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड), मनीष यादव (दबंग दुनिया), जयेश कुमार गुलाटी (मिस्टिक मंत्रा पिक्चर्स एंड मोशन प्राइवेट लिमिटेड), शुभम परमार (कोराज), अमित अग्रवाल (ऑर्गेनिक स्किन), फर्स्ट पार्टनर कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, रितेश जायसवाल (स्टेवरस), पूजा पडियार (पीनॉक्स सॉल्यूशंस), काशिश जायसवाल और पुलकित जायसवाल (ब्लूओशन बिल्डिंग सॉल्यूशन), श्रेयांश जैन (व्हाइट कॉलर), नरेंद्र पिपलीवाल और आलोक जांगिड़ (त्रिनेत्रम नेक्स्टजेन), कृष्णा धाकड़ और उमंग अग्रवाल (ब्रांड्स ऑन ट्रेंड), उत्कर्ष चौरसिया (ब्लैक लियो वेंचर्स), आनंद शर्मा (ऑर्बोएविएशन), अंशुमन उपाध्याय (टिकट बुक करो), साशी ससपुटे (एनजीओ महासंग), अमन जगताप (रेयर फ्लोरिंग्स), अविधा चतुर्वेदी (पेपरटू प्लांट), अमित केवलरामानी (शॉपहोल इंडिया गिफ्ट्स), ईशान मिश्रा (मेधावी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड) और श्री शर्मा (शाइनविदश्री) को भी सम्मानित किया गया।
ऑर्बोसिस ग्लोबल के संस्थापक प्रभात अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बनाना है जहां स्थानीय स्टार्टअप को वही पहचान और सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं।
उनके साथ ऑर्बोसिस ग्लोबल के निदेशक पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार भी मौजूद थे। एआईएस सिग्नेचर कार्यक्रम का ऑफिशियल पावर पार्टनर रहा।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

गोयल की अपील: निर्यात बढ़ाने, आयात कम करने के लिए काम करें उद्योग

12 May 2026 | 7:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बदलते वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर मंगलवार को उद्योग जगत से निर्यात बढ़ाने और आयात कम करने की अपील की। .

see more..

भारत के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 2025- 26 में 20 प्रतिशत की वृद्धि: सीईईडब्ल्यू-जीएफसी रिपोर्ट

12 May 2026 | 7:49 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में देश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोयला और लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आयी है। .

see more..

रुपया 40 पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर

12 May 2026 | 7:13 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 40 पैसे लुढ़ककर 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

अब पांच जून का जारी होगा जीडीपी का वार्षिक आंकड़ा

12 May 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के आंकड़े इस बार 05 जून को जारी होंगे। .

see more..

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट, प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर

12 May 2026 | 6:16 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच फिर संघर्ष शुरू होने की आशंका और रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस पर गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..