Wednesday, May 13 2026 | Time 00:42 Hrs(IST)
बिजनेस


निर्मला सीतारमण ने वियतनाम के वित्त मंत्री न्गो वान तुआन से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की यात्रा पर आये वियतनाम के वित्त मंत्री न्गो वान तुआन से बुधवार को यहां मुलाकात की और उनके साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा बदलते भू-राजनीतिक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
वित्त मंत्रालय ने इस बातचीत के बारे में कहा कि दोनों मंत्रियों ने भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे होने तथा इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग संबंध के लगातार मजबूत होने की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और बदलते भू-राजनीतिक चुनौतियों पर विचार विमर्श किया तथा ऐसे हालात में दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत रखने एवं स्थिरता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वियतनाम पक्ष ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा और फार्मा क्षेत्रों में गहरे सहयोग में गहरी रुचि व्यक्त की।
वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने वियतनाम के मजबूत वृहदस्तरीय प्रबंधन और चल रहे संस्थागत सुधारों की सराहना की, जो उसके बेहतर साख परिदृश्य और बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता में परिलक्षित हो रहा है। इससे वियतनाम की अर्थव्यस्था की आंतरिकरुप से मजबूती बढ़ती है और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकरण मजबूत हुआ है।
श्री न्गो वान तुआन ने भारत के समग्र आर्थिक प्रबंधन की सराहना की और भारत के अनुभवों से सीखने में गहरी रुचि व्यक्त की, विशेष रूप से कर सुधारों, एमएसएमई के विकास और विकास को गति देने में सार्वजनिक निवेश की भूमिका के संबंध में।
श्रीमती सीतारमण ने देश में सूक्ष्म , लघु और मझोले उद्यमों की महत्ता पर प्रकाश डाला, जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर सुधार, ब्याज सबवेंशन, सार्वजनिक खरीद नीतियां और कार्यबल विकास के लिए एआई कौशल की पहल शामिल हैं। उन्होंने कर प्रशासन को आधुनिक बनाने और सरल बनाने के भारत के प्रयासों को भी रेखांकित किया और बताया कि फेसलेस मूल्यांकन और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रणालियों ने पारदर्शिता बढ़ाई है।
उन्होंने बुनियादी परियोजनाओं के लिए पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म की जानकारी दी और वियतनाम ने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इस एक एकीकृत, प्रौद्योगिकी-सक्षम ढांचे के रूप में रुचि दिखाई।
वित्त मंत्री सीतारमण ने रक्षा मंत्री के रूप में वियतनाम की अपनी यात्रा को याद किया और दोनों देशों के बीच मजबूत तथा सौहार्दपूर्ण संबंधों पर जोर दिया। इस बैठक में भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गयी।
मनोहर , जांगिड़
वार्ता
More News

गोयल की अपील: निर्यात बढ़ाने, आयात कम करने के लिए काम करें उद्योग

12 May 2026 | 7:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बदलते वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर मंगलवार को उद्योग जगत से निर्यात बढ़ाने और आयात कम करने की अपील की। .

see more..

भारत के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 2025- 26 में 20 प्रतिशत की वृद्धि: सीईईडब्ल्यू-जीएफसी रिपोर्ट

12 May 2026 | 7:49 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में देश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोयला और लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आयी है। .

see more..

रुपया 40 पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर

12 May 2026 | 7:13 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 40 पैसे लुढ़ककर 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

अब पांच जून का जारी होगा जीडीपी का वार्षिक आंकड़ा

12 May 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के आंकड़े इस बार 05 जून को जारी होंगे। .

see more..

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट, प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर

12 May 2026 | 6:16 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच फिर संघर्ष शुरू होने की आशंका और रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस पर गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..