Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:28 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपया 39 पैसे कमजोर

मुंबई, 03 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 39.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.76 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 17.50 पैसे की गिरावट में 95.3650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये की शुरुआत आज सात पैसे नीचे 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। इसके बाद इसका ग्राफ और नीचे की तरफ लुढ़कता गया। एक समय यह 95.80 रुपये प्रति डॉलर तक टूट चुका था, लेकिन अंत में 95.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी ने रुपये पर दबाव बनाया। कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.4 प्रतिशत चढ़कर 97.30 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह तेजी देखी गयी है।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.2 प्रतिशत मजबूत हुआ। भारतीय मुद्रा की कमजोरी में इसका भी योगदान रहा। अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..

भारत - ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू: मोदी

17 Jun 2026 | 10:19 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत- ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता आगामी 15 जुलाई से लागू हो जायेगा।.

see more..