Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:25 Hrs(IST)
बिजनेस


वाणिज्य मंत्री गोयल से मिले राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, व्यापार हित पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी से व्यापारी जगत के हितों और व्यापार में आसानी पर चर्चा की। उन्होंने देश के व्यापारियों को घरेलू अर्थव्यवस्था की ऋण बताया।
उन्होंने श्री सिंघी के साथ मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ भारत का व्यापारी वर्ग हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का व्यापारिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। ”
श्री गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सिंघी के साथ आज की बैठक में व्यापारियों के हितों को और सशक्त बनाने, डिजिटल अवसरों का विस्तार करने तथा कारोबार में आसानी करने के प्रयासों को गति देने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। वाणिज्य मंत्री ने कहा, “ जब व्यापारी सशक्त होगा, तब आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा।”
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे।.

see more..

भारत - ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू: मोदी

17 Jun 2026 | 10:19 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत- ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता आगामी 15 जुलाई से लागू हो जायेगा।.

see more..