Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:01 Hrs(IST)
बिजनेस


उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई, 10 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ।




सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और बीच कारोबार में यह 694 अंक चढ़ गया था। लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में गिरते हुए कुछ देर के लिए लाल निशान में चला गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.42 अंक (0.09 प्रतिशत) ऊपर 73,983.18 अंक पर बंद हुआ।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक लाल निशान में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंत में 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत नीचे 23,214.95 अंक पर बंद हुआ।


 


वृहत बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.33 प्रतिशत टूट गया।


 


मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, रियल्टी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। एफएमसीजी, वित्तीय कंपनियों और निजी बैंकों के समूहों में लिवाली रही।


 


सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर सबसे अधिक ढाई फीसदी के करीब टूट गया। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। इंफोसिस, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नीचे बंद हुए।


 


हिंदुस्तान यूनीलिवर, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। पावरग्रिड, सन फार्मा और एलएंडटी भी हरे निशान में रहे।


 


अजीत अशोक

वार्ता

More News
कंपनियों के तिमाही परिणामों से तय होगी बाजार की दिशा

कंपनियों के तिमाही परिणामों से तय होगी बाजार की दिशा

12 Jul 2026 | 1:34 PM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। अगले सप्ताह कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के पहली तिमाही के परिणाम 13 जुलाई से 18 जुलाई के बीच जारी किये जायेंगे। इन कंपनियों के परिणामों का सीधा असर उनके शेयरों और पूरे बाजार पर दिखेगा।

see more..

एफपीआई ने जुलाई में किया 25,531 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

12 Jul 2026 | 11:08 AM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में जुलाई में अबतक 25,531 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। .

see more..

चावल नरम, गेहूं, चीनी में साप्ताहिक तेजी, दालों और खाद्य तेलों में घटबढ़

12 Jul 2026 | 11:05 AM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। वहीं, गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों का गढ़ बन सकता है भारत, चार्टर्ड अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की रखते हैं योग्यता: आईसीएआई अध्यक्ष

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों का गढ़ बन सकता है भारत, चार्टर्ड अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की रखते हैं योग्यता: आईसीएआई अध्यक्ष

11 Jul 2026 | 8:58 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी. ने शनिवार को यहां कहा कि भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) का वैश्विक गढ़ बन सकता है और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ऐसे केंद्रों में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने की योग्यता रखते हैं। श्री कुमार आईसीएआई ग्लोबल समिट 2026 देशव्यापी समिट श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित प्रारंभिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आईसीएआई की वैश्विक व्यापार एवं सेवा समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का केंद्रीय विषय भारत को जीसीसी के लिए विश्व का अग्रणी गंतव्य बनाना था। इस कार्यक्रम की मेजबानी आईसीएआई की उत्तरी भारतीय क्षेत्रीय परिषद ने की।

see more..

पेरू के साथ व्यापार में आ रही है विविधता और मजबूती: वाणिज्य मंत्रालय

11 Jul 2026 | 8:53 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि पेरू के साथ भारत के व्यापार का निरंतर विस्तार हो रहा है और वहां के लिए भारत के निर्यात में विविधता आ रही है तथा वाहन, चिकित्सा उपकरण और अन्य विनिर्मित उत्पादों की जगह बढ़ रही है।.

see more..