Friday, Jul 17 2026 | Time 08:14 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, निजी बैंकों में तेजी

मुंबई, 10 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ जिसमें निजी बैंकों में हुई लिवाली का विशेष योगदान रहा।
सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और बीच कारोबार में यह 694 अंक चढ़ गया था। लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में गिरते हुए कुछ देर के लिए लाल निशान में चला गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.42 अंक (0.09 प्रतिशत) ऊपर 73,983.18 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक लाल निशान में खुला था, लेकिन लगभग पूरे दिन यह भी हरे निशान में रहा। अंत में 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत नीचे 23,214.95 अंक पर बंद हुआ।वृहत बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.33 प्रतिशत टूट गया। मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, रियल्टी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। एफएमसीजी, वित्तीय कंपनियों और निजी बैंकों के समूहों में लिवाली रही।
एनएसई में जिन 3,378 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,258 के शेयरों में गिरावट और 1,035 में तेजी रही। अन्य 85 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी रही। इटरनल का शेयर सबसे अधिक 2.46 फीसदी टूट गया। टाटा स्टील में 1.99 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.67, टाइटन में 1.58, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.32, भारती एयरटेल में 1.25, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.22 और एनटीपीसी में 1.14 प्रतिशत की गिरावट रही। इंफोसिस, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और इंडिगो के शेयर भी नीचे बंद हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर और एक्सिस बैंक दोनों में 1.70 प्रतिशत की तेजी रही। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1.64 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.40, आईटीसी का 1.30 और एचडीएफसी बैंक का 1.16 प्रतिशत चढ़ा। पावरग्रिड, सन फार्मा और एलएंडटी भी हरे निशान में रहे।
वैश्विक स्तर पर एशिया में एशिया में जापान का निक्केई 1.89 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 0.64 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 प्रतिशत गिर गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.85 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.43 प्रतिशत नीचे था।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

टेक महिंद्रा का मुनाफा पहली तिमाही में बढ़कर 1,465 करोड़ रुपये हुआ

16 Jul 2026 | 9:19 PM

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा को मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 28.4 प्रतिशत बढ़कर 1,465 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। .

see more..

छोटे उद्यमों को वैश्विक बाजार के अवसरों के तैयार करने के उद्येश्य से व्यावहारिक दिग्दर्शिका का प्रकाशन

16 Jul 2026 | 9:03 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के व्यापार एवं निवेश कानून केंद्र (सीटीआईएल) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से "गोइंग ग्लोबल: देश के सूक्ष्म, लघु तथा मझोले क्षेत्र के उद्यमों ( एमएसएमई) के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका" का प्रकाशन किया है। इस प्रकाशन का उद्देश्य एमएसएमई को सूचित व्यावसायिक निर्णय लेने में सक्षम बनाना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अधिक प्रभावी भागीदारी के लिए तैयार करना है।.

see more..

‘पैमाना’ डैशबोर्ड की तैमासिक रिपोर्ट दर्शाती है बुनियादी ढांचागत क्षेत्र की तेज प्रगति

16 Jul 2026 | 8:44 PM

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की उपलब्धियों पर दृष्टि रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थापित डैशबोर्ड ‘पैमाना’ की त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार विमान, रेलवे, राजमार्ग, दूरसंचार और पोत परिवहन जैसे बुनियादी क्षेत्रों में हाल के वर्षों में अच्छी प्रगति दर्ज की गयी है।.

see more..

जियो फाइनेंस का मुनाफा 156 प्रतिशत बढ़कर 830 करोड़ रुपये हुआ

16 Jul 2026 | 8:28 PM

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) रिलायंस समूह की वित्तीय कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 830 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो एक साल पहले की समान तिमाही से 156 प्रतिशत अधिक है। .

see more..

रुपया 17 पैसे टूटा, आठ सप्ताह के निचले स्तर पर

16 Jul 2026 | 7:48 PM

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से गुरुवार को डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट रही और यह आठ सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। .

see more..