More News
12 Jul 2026 | 1:34 PMमुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। अगले सप्ताह कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के पहली तिमाही के परिणाम 13 जुलाई से 18 जुलाई के बीच जारी किये जायेंगे। इन कंपनियों के परिणामों का सीधा असर उनके शेयरों और पूरे बाजार पर दिखेगा।
see more..12 Jul 2026 | 11:08 AMमुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में जुलाई में अबतक 25,531 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। .
see more.. 12 Jul 2026 | 11:05 AMनयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। वहीं, गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.
see more..
11 Jul 2026 | 8:58 PMनयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी. ने शनिवार को यहां कहा कि भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) का वैश्विक गढ़ बन सकता है और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ऐसे केंद्रों में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने की योग्यता रखते हैं। श्री कुमार आईसीएआई ग्लोबल समिट 2026 देशव्यापी समिट श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित प्रारंभिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आईसीएआई की वैश्विक व्यापार एवं सेवा समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का केंद्रीय विषय भारत को जीसीसी के लिए विश्व का अग्रणी गंतव्य बनाना था। इस कार्यक्रम की मेजबानी आईसीएआई की उत्तरी भारतीय क्षेत्रीय परिषद ने की।
see more..11 Jul 2026 | 8:53 PMनयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि पेरू के साथ भारत के व्यापार का निरंतर विस्तार हो रहा है और वहां के लिए भारत के निर्यात में विविधता आ रही है तथा वाहन, चिकित्सा उपकरण और अन्य विनिर्मित उत्पादों की जगह बढ़ रही है।.
see more..