Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:56 Hrs(IST)
बिजनेस


जियो ने पेश किया जियोटीवी प्रो पैक, 55 रुपये में एक हजार से अधिक लाइव टीवी चैनल

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) रिलायंस जियो ने एक नया और किफायती मनोरंजन प्लान जियोटीवी प्रो पैक पेश किया है जिसमें ग्राहक 55 रुपये में एक हजार से अधिक चैनल देख सकेंगे।
इस पैक की वैधता 30 दिनों की होगी। इस पैक के जरिये यूजर अपने मोबाइल फोन पर जियोटीवी ऐप के माध्यम से 16 से अधिक भाषाओं में लाइव टीवी चैनलों का आनंद ले सकेंगे।
कंपनी ने बुधवार को बताया कि इनमें 150 से अधिक प्रीमियम चैनल भी उपलब्ध होंगे। दर्शकों को मनोरंजन, फिल्में, समाचार, बच्चों के कार्यक्रम, लाइफस्टाइल और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की सामग्री देखने को मिलेगी।
इस पैक में स्टारप्लस एचडी, कलर्स एचडी, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एचडी, सोनी सब एचडी, डिस्कवरी, एनीमल प्लेनेट, सन टीवी नेटवर्क और ईटीवी समेत देश के प्रमुख प्रसारकों के कई लोकप्रिय चैनल शामिल हैं। हालांकि, जियोस्टार और सोनी के स्पोर्ट्स चैनल इस पैक का हिस्सा नहीं होंगे।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल 55 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद जियोटीवी ऐप में अपने जियो नंबर से लॉग-इन करते ही सभी उपलब्ध प्रीमियम चैनल स्वतः सक्रिय हो जायेंगे। इसके लिए किसी अलग एक्टिवेशन की आवश्यकता नहीं होगी।
यह एक एंटरटेनमेंट-ओनली पैक है। इसमें वॉयस कॉल या एसएमएस जैसी सुविधाएं शामिल नहीं हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों के पास सक्रिय जियो प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन होना आवश्यक है। यह पैक एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर जियोटीवी ऐप के जरिये इस्तेमाल किया जा सकेगा।
अजीत उप्रेती
वार्ता
More News
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..

ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

15 Jul 2026 | 4:53 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.

see more..
इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर,  जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

15 Jul 2026 | 3:31 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

see more..

यात्री वाहनों की बिक्री जून में 24 प्रतिशत बढ़ी

15 Jul 2026 | 12:26 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 इकाई दर्ज की गयी। .

see more..