Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:47 Hrs(IST)
बिजनेस


कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट ने पेश किया कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने बुधवार को कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड निवेश कोष) शुरू करने की घोषणा की है निवेशकों का पैसा प्राइवेट बैंक इंडेक्स निफ्टी 500 में शामिल देश के 10 प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में लगाएगा।
कंपनी की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ एक ओपन-एंडेड ईटीएफ योजना है।यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) निवेशकों के लिए आज से 15 जुलाई तक खुला रहेगा। इस कोष से निवेशकों के इन बैंकों का चयन उनके बाजार में खरीदे-बेचे जाने वाले शेयरों के बाजार पूंजीकरण के आधार पर किया जाता है।
इस एनएफओ के शुरू किये जाने पर कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक निलेश शाह ने कहा, " कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ निवेशकों को भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों की विकास यात्रा में भागीदारी का सरल और किफायती अवसर प्रदान करता है। यह नियम-आधारित निवेश पद्धति के माध्यम से वित्तीय क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण हिस्से में विविधीकृत निवेश का अवसर देता है।"
कंपनी के फंड मैनेजर सतीश डोंडापट्टी ने कहा, "कोटक निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ को इस तरह तैयार किया गया है कि यह निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करे। यह ईटीएफ निवेशकों को निजी बैंकिंग क्षेत्र की दीर्घकालिक विकास क्षमता में भागीदारी के लिए एक पारदर्शी और पैसिव निवेश रणनीति (खरीदें और निवेश को बनाए रखें की रणनीति ) उपलब्ध कराता है।"
इस बीच कंपनी ने कहा कि कोटक म्यूचुअल फंड बिजनेस साइकिल फंड ने पिछले 12 महीनों में 6 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। इस फंड ने पिछले एक वर्ष के दौरान कमजोर और उतार-चढ़ाव भरे बाजार के बावजूद सकारात्मक रिटर्न दिया है। साथ ही, इसने अपने बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआआई (कुल प्रतिफल सूचकांक) के प्रतिफल को भी पीछे छोड़ा है और इसका प्रदर्शन अपनी श्रेणी के औसत प्रदर्शन से भी बेहतर है।
फंड के अनुसार इस इस योजना में 28 सितंबर, 2022 को इसके शुरू होने पर किया गया 10,000 का निवेश बढ़कर 18,100 हो गया है जबकि इसी दौरान निफ्टी 500 टीआरआई के अनुसार यही निवेश 16,498 तक पहुंचता।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

स्कोडा ने गुजरात में खोले तीन नये बिक्री और सर्विस सेंटर

15 Jul 2026 | 6:28 PM

अहमदाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुजरात में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अहमदाबाद और हिम्मतनगर में तीन नये बिक्री/सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है। .

see more..
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..

ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

15 Jul 2026 | 4:53 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.

see more..
इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर,  जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

15 Jul 2026 | 3:31 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

see more..