Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:47 Hrs(IST)
बिजनेस


भारत बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

भारत बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में मामूली कमी करते हुए इसके 6.4 प्रतिशत पर रहने की संभावना व्यक्त की है और कहा है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।


 


आईएमएफ ने इससे पहले अप्रैल में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य में मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। आज जारी अपडेट में उसने इसमें 0.1 प्रतिशत की कमी की है।


 


इससे पहले अपनी जून की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया था।


 


आईएमएफ ने अगले वित्त के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। उसने कहा है कि निजी उपभोग और सेवा क्षेत्र की मजबूती के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार बनी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, "भारत 6.4 प्रतिशत के वृद्धि अनुमान के साथ सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। निजी उपभोग और सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मजबूती से इसे समर्थन मिल रहा है।"


 


कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान भी पहले के 3.1 प्रतिशत से घटाकर 3.0 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, अगले साल का वैश्विक विकास अनुमान 3.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.4 प्रतिशत कर दिया गया है।


 


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल के लिए विकास अनुमान में मामूली कमी करने की मुख्य वजह 28 फरवरी को शुरू हुआ पश्चिम एशिया संकट है। हालांकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और इसे अपनाने में आयी तेजी से प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मजबूती बनी हुई है जिसने विकास पर युद्ध के असर को काफी हद तक निष्प्रभावी किया है।


 


अजीत जितेन्द्र

वार्ता

More News

स्कोडा ने गुजरात में खोले तीन नये बिक्री और सर्विस सेंटर

15 Jul 2026 | 6:28 PM

अहमदाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुजरात में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अहमदाबाद और हिम्मतनगर में तीन नये बिक्री/सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है। .

see more..
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..

ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

15 Jul 2026 | 4:53 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.

see more..
इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर,  जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

15 Jul 2026 | 3:31 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

see more..