Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:22 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजार में निवेशकों के डूबे नौ लाख करोड़ रुपये

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को रही चौतरफा बिकवाली के कारण निवेशकों के नौ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गये।
ईरान पर अमेरिकी हमलों के कारण आज शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये। दूसरी कंपनियों के शेयर भी नीचे बंद हुए। एनएसई में 3,411 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें 2,631 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे।
बीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में आज एक दिन में करीब नौ लाख 226 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गयी। बाजार बंद होने पर अखिल भारतीय बाजार पूंजीकरण 4,70,67,522 करोड़ रुपये रह गया। यह इस साल 15 जून के बाद बाजार पूंजीकरण का सबसे निचला स्तर है। मंगलवार को यह 4,79,67,747 करोड़ रुपये था।
अकेले शीर्ष 10 कंपनियों में ही निवेशकों ने दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाया। उनका बाजार पूंजीकरण एक दिन पहले के 92,17,500 करोड़ रुपये से घटकर 90,08,224 करोड़ रुपये रह गया। इस प्रकार इसमें 2,09,276 करोड़ रुपये की गिरावट रही।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..

ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

15 Jul 2026 | 4:53 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.

see more..
इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर,  जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

15 Jul 2026 | 3:31 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

see more..

यात्री वाहनों की बिक्री जून में 24 प्रतिशत बढ़ी

15 Jul 2026 | 12:26 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 इकाई दर्ज की गयी। .

see more..