Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:15 Hrs(IST)
बिजनेस


कच्चे तेल में तेजी से रुपया 52 पैसे टूटा

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल में तेजी से बुधवार को रुपये में बड़ी गिरावट देखी गयी।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में आज भारतीय मुद्रा 52 पैसे टूट गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.48 रुपये का बोला गया। यह 11 जून के बाद का इसका निचला स्तर है।
पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 47 पैसे की मजबूती के साथ 94.96 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज छह प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ और 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इससे रुपये पर दबाव रहा।
रुपया आज 19 पैसे गिरकर 95.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के कारोबार में यह ऊपर 94.98 रुपये प्रति डॉलर तक गया लेकिन बाद में टूटते हुए 95.61 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। अंत में 95.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से आज 29.1 करोड़ डॉलर का निवेश किया। इससे रुपये को समर्थन मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।
अजीत उप्रेती
वार्ता
More News

ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

15 Jul 2026 | 4:53 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.

see more..
इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर,  जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

15 Jul 2026 | 3:31 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

see more..

यात्री वाहनों की बिक्री जून में 24 प्रतिशत बढ़ी

15 Jul 2026 | 12:26 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 इकाई दर्ज की गयी। .

see more..
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

15 Jul 2026 | 12:17 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली के दम पर बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक उछल गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 137.82 अंक चढ़कर 77,192.76 अंक पर खुला। खबर लिखते समय तक यह 490.98 अंक (0.64 प्रतिशत) ऊपर चढ़कर 77,545.92 अंक पर था। इससे पहले एक समय यह 587 अंक की बढ़त में चला गया था।

see more..