More News15 Jul 2026 | 6:28 PMअहमदाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुजरात में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अहमदाबाद और हिम्मतनगर में तीन नये बिक्री/सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है। .
see more..
15 Jul 2026 | 5:27 PMमुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।
see more..15 Jul 2026 | 4:53 PMमुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.
see more..
15 Jul 2026 | 3:31 PMनयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।
see more..