Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:41 Hrs(IST)
बिजनेस


ओप्पो इंडिया ने अपने स्मार्टफोन की रेनो 1616 सीरीज लॉन्च की

जयपुर, 08 जुलाई (वार्ता) ओप्पो इंडिया ने बुधवार को अपनी रेनो 1616 सीरीज (स्मार्टफोन) लॉन्च की।
इस सीरीज में भारत के पहले होलोवर्स थ्री डी डिजाइन, 50 एमपी के मेन और 3.5एक्स टेलीफोटो लेंस वाले एआई पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ के साथ दो स्मार्टफोन रेनो 1616 और रेनो 1616 सी पेश किए गए हैं।
इस अवसर पर ओप्पो इंडिया के हेड (पीआर एंड कम्युनिकेशंस, ) गोल्डी पटनायक ने यहां मीडिया को बताया कि रेनो 1616 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टेंट भी है। उन्होंने कहा ''आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाइस नहीं है, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है।
उन्होंने बताया कि रेनो 1616 सीरीज के साथ भारत में पहला होलोवर्स थ्री डी डिजाईन पेश किया गया है। इसमें ऑल-न्यू थ्रीडी पॉप प्लैनेट डिजाईन है जो केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो 1616 और रेनो 1616सी स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे।
जोरा अशोक
वार्ता
More News
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..

ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

15 Jul 2026 | 4:53 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.

see more..
इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर,  जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

15 Jul 2026 | 3:31 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

see more..

यात्री वाहनों की बिक्री जून में 24 प्रतिशत बढ़ी

15 Jul 2026 | 12:26 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 इकाई दर्ज की गयी। .

see more..