Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:17 Hrs(IST)
बिजनेस


जयंत चौधरी ने पीएम सेतु कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्रालय के उपक्रमों को जोड़े जाने पर पुरी से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने बुधवार को राजधानी में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ प्रधानमंत्री सेतु योजना में पेट्रोलियम मंत्रालय और उसके सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी पर बातचीत की।
श्री चौधरी ने इस मुलाकात में हुई चर्चा को ' सार्थक' बताया और दोनों नेताओं ने देश के कौशल विकास (स्किलिंग) तंत्र को नई दिशा देने के लिए सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। उन्होंने पुस्तकों का एक सेट भी पेट्रोलियम मंत्री को भेंट किया।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'पीएम सेतु' योजना देश के युवाओं और उद्योग जगत, दोनों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी।'
पीएम- सेतु (प्रधान मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता उन्नयन आईटीआई के माध्यम से परिवर्तन) केंद्र की प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य 1,000 आईटीआई को उद्योग-अनुकूल कौशल विकास केंद्रों में आधुनिक बनाना है। इस पर 60,000 करोड़ रुपये के व्यय का लक्ष्य है। इसमें कौशल प्रशिक्षण कार्य को सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों की जगह उद्योगों द्वारा संचालित विशेष प्रयोजन संस्थानों की तरह स्थानांतरित किये जाने पर बल है ताकि प्रशिक्षित मानव संसाधन बाजार की बदलती मांगों को पूरा कर सके।
मनोहर अशोक
वार्ता
More News
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..

ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपाे में प्रदर्शित की जायेंगी उन्नत औद्योगिक तकनीकें

15 Jul 2026 | 4:53 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चार दिवसीय ताइवान एक्सीलेंस ऑटोमेशन एक्सपो, 2026 में ताइवान की सबसे उन्नत औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिससे भारतीय विनिर्माताओं को भविष्य की बुद्धिमान (इंटेलिजेंट) विनिर्माण की झलक देखने का अवसर मिलेगा।.

see more..
इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर,  जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

15 Jul 2026 | 3:31 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

see more..

यात्री वाहनों की बिक्री जून में 24 प्रतिशत बढ़ी

15 Jul 2026 | 12:26 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री जून में 24.1 प्रतिशत बढ़कर 3,88,144 इकाई दर्ज की गयी। .

see more..