Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:13 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में लौटी तेजी, ऑटो और आईटी सेक्टर में बिकवाली

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, ऑटो और आईटी सेक्टर में बिकवाली

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गयी।




बीएसई का सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31 प्रतिशत) चढ़कर 76,741.82 अंक पर पहुंच गया। सूचकांक पूरे दिन हरे निशान में रहा और दोपहर से पहले 823 अंक चढ़ गया था। हालांकि अंत तक यह उतनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 80.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,962.80 अंक पर बंद हुआ।


 


पिछले कारोबारी दिवस पर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गयी थी। दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गये थे।


 


एशियाई और यूरोपीय बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा।


 


घरेलू स्तर पर वृहत बाजार में लिवाली ज्यादा रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.80 प्रतिशत ऊपर रहा।


 


ऑटो और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक बढ़त में रहे। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग, रियल्टी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, फार्मा और मीडिया समूहों की कंपनियों में अच्छी लिवाली रही।


 


सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा का शेयर ढाई फीसदी और भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व तथा इंडिगो के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे।


 


इंफोसिस, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर भी गिरावट में रहे।


 


अजीत, मधुकांत

वार्ता

More News

डीएसपी फाइनेंस ने किया वोल्ट मनी का अधिग्रहण किया

18 Aug 2026 | 7:03 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) डीएसपी ग्रुप की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएसपी फाइनेंस ने मंगलवार को सॉल्टर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (वोल्ट मनी) के अधिग्रहण की घोषणा की। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी-50 तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

18 Aug 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..

सेमीकॉन इंडिया-2026 यशोभूमि में 17-19 सितंबर तक, मोदी करेंगे उद्घाटन

18 Aug 2026 | 5:21 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर देश के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी 'सेमीकॉन इंडिया' के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को राजधानी के यशोभूमि अंतराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे। यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा।.

see more..

विदेशों में भारतीयों का प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना 17 प्रतिशत बढ़ा

18 Aug 2026 | 5:13 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) विदेशों में भारतीय कंपनियों द्वारा किया गया प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना आधार पर करीब 17 प्रतिशत बढ़कर 570 करोड़ डॉलर (54,492 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। .

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

18 Aug 2026 | 5:12 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक नीचे 77,418.97 अंक पर खुलने के बाद पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 492.70 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 24,154.90 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का गत 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

see more..