Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:34 Hrs(IST)
बिजनेस


पेंशन प्रभाग को मई में शिकायत निवारण के मामले में दूसरा स्थान

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के बैंकिंग और बीमा प्रभागों को मई में शिकायतों के निवारण के मामले में समूह ए में क्रमश: दूसरा और छठा स्थान प्राप्त हुआ।
वित्त मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार वित्तीय सेवा विभाग को प्रतिवर्ष 2.50 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं और नवंबर 2025 से यह विभाग लगातार शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक (जीआरएआई) रैंकिंग में शीर्ष 10 मंत्रालयों/ विभागों में शामिल रहा है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी मई 2026 की जीआरएआई रैंकिंग में बीमा प्रभाग ने ग्रुप ए श्रेणी (जहां 500 या उससे अधिक शिकायतें दर्ज होती हैं) में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बैंकिंग प्रभाग इसी श्रेणी में छठे स्थान पर रहा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिकायत निवारण के मामले में सुधार के लिए सात जनवरी 2024 से वित्तीय सेवा विभाग के सचिव स्वयं आकस्मिक रूप से 20-20 शिकायतों में कृत का की समीक्षा करते रहे हैं। इस प्रक्रिया में शिकायतकर्ताओं के साथ-साथ संबंधित वित्तीय संस्थानों के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रबंधन भी सीधे भाग लेते हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों का विश्वास बढ़ाना और शिकायतों का सार्थक एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
वित्तीय सेवा विभाग ने भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण, पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरणतथा सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ ‘प्रभावी शिकायत निवारण ढांचा’ विषय पर कार्यशालाओं का भी आयोजन किया है। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य शिकायतों के मूल कारणों की पहचान करना तथा उनके समाधान की गुणवत्ता में सुधार लाना था। साथ ही, वित्तीय संस्थानों को ग्राहकों की शिकायतों का निपटारा पेशेवर ढंग, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ और सेवा वितरण में उल्लेखनीय सुधार आया।
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

कच्चे तेल में तेजी से रुपया 12 पैसे टूटा

18 Aug 2026 | 7:41 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 12 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.73 रुपये का बोला गया। .

see more..

डीएसपी फाइनेंस ने किया वोल्ट मनी का अधिग्रहण किया

18 Aug 2026 | 7:03 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) डीएसपी ग्रुप की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएसपी फाइनेंस ने मंगलवार को सॉल्टर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (वोल्ट मनी) के अधिग्रहण की घोषणा की। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी-50 तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

18 Aug 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..

सेमीकॉन इंडिया-2026 यशोभूमि में 17-19 सितंबर तक, मोदी करेंगे उद्घाटन

18 Aug 2026 | 5:21 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर देश के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी 'सेमीकॉन इंडिया' के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को राजधानी के यशोभूमि अंतराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे। यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा।.

see more..

विदेशों में भारतीयों का प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना 17 प्रतिशत बढ़ा

18 Aug 2026 | 5:13 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) विदेशों में भारतीय कंपनियों द्वारा किया गया प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना आधार पर करीब 17 प्रतिशत बढ़कर 570 करोड़ डॉलर (54,492 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। .

see more..