Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:27 Hrs(IST)
बिजनेस


भारतबेंज ने आठ मीटर सेगमेंट में पेश की नयी बस

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) जर्मन कंपनी डेमलर ट्रक के पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स ने गुरुवार को अंतर-शहरी परिवहन के लिए भारतबेंज टॉर्कशिफ्ट 1926 एएमटी हेवी ड्यूटी बस चेसिस और कॉम्पैक्ट-बस सेगमेंट के लिए डिजाइन की गयी आठ मीटर लंबी पूरी तरह से निर्मित बस भारतबेंज 917 का अनावरण किया।
भारतबेंज टॉर्कशिफ्ट 1926 हेवी ड्यूटी बस चेसिस को अंतर-शहरी मार्गों पर, विशेष रूप से 500 किमी तक की यात्रा के लिए, डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन ऐसा है जो ड्राइवर की थकान को कम करता है जिससे दो ड्राइवरों की आवश्यकता कम हो जाती है। साथ ही ईंधन दक्षता में सुधार किया गया है जिससे लगात में कमी आती है।
इसे विश्व स्तर पर प्रमाणित टॉर्कशिफ्ट एएमटी सिस्टम और 260 एचपी इंजन के साथ पेश किया गया है। यह रास्ते की स्थितियों के आधार पर स्वचालित रूप से गियर का चयन करता है, जिससे लगातार क्लच और गियर बदलने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के बस व्यवसाय प्रमुख अंदामुथु पोन्नुसामी ने कहा, "फ्लीट ऑपरेटर सीमित मार्जिन पर काम करते हैं, और बस जितनी देर सड़क से दूर रहती है उतना नुकसानदायक होता है। भारतबेंज टॉर्कशिफ्ट 1926 डाउनटाइम और लाइफसाइकिल लागत को कम करती है।"
भारतबेंज 917 को स्कूल बसों और स्टाफ बसों की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
श्री पोन्नुसानी ने कहा, "स्कूल बस के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है और यही कारण है कि माता-पिता हर सुबह अपने बच्चे को बस में बिठाने में सहज महसूस करते हैं। भारतबेंज 917 पूरी तरह से निर्मित बस उन सड़कों पर भी चल सकती है जहां बड़ी बसें नहीं जा सकतीं। साथ ही यह सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करती है।"
इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, उच्चतम रोल-ओवर एंगल और सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट दिये गये हैं। इसमें अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा आपातकालीन दरवाजा और अत्यधिक विश्वसनीय फायर अलार्म तथा फायर प्रोटेक्शन सिस्टम भी लगा हुआ है। साथ ही पीएम2.5 के उच्च स्तर से निपटने के लिए प्रीमियम हेपा फिल्टर का विकल्प भी दिया गया है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने की ई20 में नमी एवं क्लोराइड की जांच, कहा ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप

07 Aug 2026 | 9:21 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ई20 ईंधन (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण) में नमी और क्लोराइड पाये जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की और कहा है कि ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप हैं। .

see more..

चिकित्सा उपकरण के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षमता विकसित करने की जरूरत: जोशी

07 Aug 2026 | 8:59 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) औषधि विभाग के सचिव मनोज जोशी ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू चिकित्सा उपकरण उद्योग को गुणवत्ता मानकों में निरंतर सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षमता विकसित करने की जरूरत है। .

see more..

'सैमसंग इनोवेशन कैंपस' (एसआईसी) के तहत दी जाएगी 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

07 Aug 2026 | 8:11 PM

नयी दिल्ली, 7 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने कंपनी के विशेष सामाजिक दायित्व कार्यक्रम (सीएसआर), 'सैमसंग इनोवेशन कैंपस' (एसआईसी) के इस वर्ष के संस्करण की घोषणा की है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के साथ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में इंडस्ट्री के लिए ज़रूरी कौशल सिखाने के लिए बनाया गया है।.

see more..

डॉलर में नरमी से रुपया मजबूत

07 Aug 2026 | 8:01 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में रही नरमी से शुक्रवार को रुपया मजबूत हुआ। .

see more..

असम बाढ़ राहत के लिए अनिल अग्रवाल का सात करोड़ रुपये का योगदान: हिमंत ने की सराहना

07 Aug 2026 | 7:57 PM

गुवाहाटी, 07 अगस्त (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित समुदायों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये देने पर वेदांता समूह के योगदान की सराहना की है। .

see more..