Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:05 Hrs(IST)
बिजनेस


केपी एनर्जी ने एनटीपीसी के लिए 50.4 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का पहला चरण चालू किया

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) देश के अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा समूहों में से एक केपी ग्रुप की कंपनी केपी एनर्जी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 50.4 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना का पहला चरण सफलतापूर्वक विकसित कर उसे चालू कर दिया है।
केपी एनर्जी की गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कमीशन की गई क्षमता में सुजलॉन द्वारा निर्मित 16 विंड टरबाइन जनरेटर शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक की स्थापित क्षमता 3.15 मेगावाट है। ये सभी टरबाइन गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा स्थित वांकी साइट पर स्थापित किये गये हैं।
परियोजना का विकास केपी एनर्जी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के लिए किया है। केपी ग्रुप के संस्थापक, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक फारुक जी. पटेल ने इस उपलब्धि पर कहा, "50.4 मेगावाट की इस पवन ऊर्जा परियोजना का सफलतापूर्वक कमीशन होना विश्वस्तरीय नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना को गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्ध निष्पादन के साथ उपलब्ध कराने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भारत स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और हम भी विश्वसनीय पवन ऊर्जा समाधान प्रदान करते हुए अपने ग्राहकों के लिए सतत मूल्य सृजन तथा देश की नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने की ई20 में नमी एवं क्लोराइड की जांच, कहा ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप

07 Aug 2026 | 9:21 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ई20 ईंधन (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण) में नमी और क्लोराइड पाये जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की और कहा है कि ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप हैं। .

see more..

चिकित्सा उपकरण के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षमता विकसित करने की जरूरत: जोशी

07 Aug 2026 | 8:59 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) औषधि विभाग के सचिव मनोज जोशी ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू चिकित्सा उपकरण उद्योग को गुणवत्ता मानकों में निरंतर सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षमता विकसित करने की जरूरत है। .

see more..

'सैमसंग इनोवेशन कैंपस' (एसआईसी) के तहत दी जाएगी 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

07 Aug 2026 | 8:11 PM

नयी दिल्ली, 7 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने कंपनी के विशेष सामाजिक दायित्व कार्यक्रम (सीएसआर), 'सैमसंग इनोवेशन कैंपस' (एसआईसी) के इस वर्ष के संस्करण की घोषणा की है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के साथ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में इंडस्ट्री के लिए ज़रूरी कौशल सिखाने के लिए बनाया गया है।.

see more..

डॉलर में नरमी से रुपया मजबूत

07 Aug 2026 | 8:01 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में रही नरमी से शुक्रवार को रुपया मजबूत हुआ। .

see more..

असम बाढ़ राहत के लिए अनिल अग्रवाल का सात करोड़ रुपये का योगदान: हिमंत ने की सराहना

07 Aug 2026 | 7:57 PM

गुवाहाटी, 07 अगस्त (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित समुदायों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये देने पर वेदांता समूह के योगदान की सराहना की है। .

see more..