Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:13 Hrs(IST)
बिजनेस


टीसीएस को पहली तिमाही में 13,420 करोड़ रुपये का मुनाफा, अंतरिम लाभांश की घोषणा

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 13,420 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12,819 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस प्रकार सालाना आधार पर मुनाफा 4.69 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफे में गिरावट दर्ज की गयी है। जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में यह 13,784 करोड़ रुपये था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 12 रुपये का अंतरिम लाभांश देने का प्रस्ताव किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 15 जुलाई तय की गयी है। इसका मतलब है कि अंतरिम लाभांश का आवंटन उस दिन की शेयरधारिता के आधार पर किया जायेगा।
तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व 13.93 प्रतिशत बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि अमेरिका में एक अदालती मामला हारने के बाद वैधानिक दावा के लिए पहली तिमाही में सात करोड़ डॉलर (668 करोड़ रुपये) के प्रावधान के कारण कंपनी की मुनाफा प्रभावित रहा।
टीसीएस के राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र बना हुआ है। इस क्षेत्र के क्लाइंट से उसे 27,990 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। इसके बाद क्रमशः उपभोक्ता कारोबार, और संचार, मीडिया एवं प्रौद्योगिकी का स्थान रहा।
कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद तिमाही परिणाम जारी किये। इससे पहले आज उसका शेयर 10.80 रुपये (0.52 प्रतिशत) गिरकर 2,047 रुपये का रह गया।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

डीएसपी फाइनेंस ने किया वोल्ट मनी का अधिग्रहण किया

18 Aug 2026 | 7:03 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) डीएसपी ग्रुप की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएसपी फाइनेंस ने मंगलवार को सॉल्टर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (वोल्ट मनी) के अधिग्रहण की घोषणा की। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी-50 तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

18 Aug 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..

सेमीकॉन इंडिया-2026 यशोभूमि में 17-19 सितंबर तक, मोदी करेंगे उद्घाटन

18 Aug 2026 | 5:21 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर देश के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी 'सेमीकॉन इंडिया' के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को राजधानी के यशोभूमि अंतराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे। यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा।.

see more..

विदेशों में भारतीयों का प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना 17 प्रतिशत बढ़ा

18 Aug 2026 | 5:13 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) विदेशों में भारतीय कंपनियों द्वारा किया गया प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना आधार पर करीब 17 प्रतिशत बढ़कर 570 करोड़ डॉलर (54,492 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। .

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

18 Aug 2026 | 5:12 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक नीचे 77,418.97 अंक पर खुलने के बाद पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 492.70 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 24,154.90 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का गत 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

see more..