Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:07 Hrs(IST)
बिजनेस


निचले स्तर पर हुई लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में निचले स्तर पर हुई लिवाली से गुरुवार को तेजी देखी गयी।
पिछले कारोबारी दिवस पर बाजार में बड़ी गिरावट रही थी। दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गये थे। इसके बाद निवेशकों ने कम कीमत पर बाजार में शेयर खरीदे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31 प्रतिशत) चढ़कर 76,741.82 अंक पर पहुंच गया। सूचकांक पूरे दिन हरे निशान में रहा और दोपहर से पहले 823 अंक चढ़ गया था। हालांकि अंत तक यह उतनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 80.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत ऊपर 23,962.80 अंक पर बंद हुआ।
घरेलू स्तर पर प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले वृहत बाजार में लिवाली ज्यादा रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.80 प्रतिशत ऊपर रहा। ऑटो और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक बढ़त में रहे। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग, रियल्टी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, फार्मा और मीडिया समूहों की कंपनियों में अच्छी लिवाली रही। एनएसई में जिन 3,414 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,521 के शेयरों में तेजी और 779 में गिरावट रही। अन्य 114 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित बंद हुए।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 17 के शेयर हरे निशान में रहे। सन फार्मा का शेयर 2.70 फीसदी की बढ़त में बंद हुआ। भारती एयरटेल में 2.15 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 2.14 और इंडिगो में 2.01 प्रतिशत की तेजी रही। इटरनल का शेयर 1.99 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.77 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.38 प्रतिशत चढ़ा। एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे।
इंफोसिस में 1.80 प्रतिशत की गिरावट रही। मारुति सुजुकी का शेयर 1.55 प्रतिशत, एनटीपीसी का 1.51 प्रतिशत और एक्सिस बैंक का 0.95 प्रतिशत गिर गया। बजाज फाइनेंस, टाइटन, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर भी गिरावट में रहे। वैश्विक स्तर पर मिश्रित रुख रहा। एशिया में जापान का निक्केई 1.38 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.65 फीसदी की बढ़त में रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 0.70 प्रतिशत फिसल गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.45 प्रतिशत ऊपर था जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.50 प्रतिशत की गिरावट रही।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

सेमीकॉन इंडिया-2026 यशोभूमि में 17-19 सितंबर तक, मोदी करेंगे उद्घाटन

18 Aug 2026 | 5:21 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर देश के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी 'सेमीकॉन इंडिया' के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को राजधानी के यशोभूमि अंतराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे। यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा।.

see more..

विदेशों में भारतीयों का प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना 17 प्रतिशत बढ़ा

18 Aug 2026 | 5:13 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) विदेशों में भारतीय कंपनियों द्वारा किया गया प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना आधार पर करीब 17 प्रतिशत बढ़कर 570 करोड़ डॉलर (54,492 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। .

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

18 Aug 2026 | 5:12 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक नीचे 77,418.97 अंक पर खुलने के बाद पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 492.70 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 24,154.90 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का गत 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

see more..

मारुति सुजुकी ने 38 महीने में किया दो लाख फ्रॉन्क्स का निर्यात, एसयूवी श्रेणी में नया रिकॉर्ड

18 Aug 2026 | 4:18 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसके एसयूवी 'फ्रॉन्क्स' की दो लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। .

see more..

लिखाई-छपाई के कागज उद्योग में इस साल मुनाफा बढ़ने की उम्मीद: क्रिसिल

18 Aug 2026 | 3:44 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ने से लिखाई और छपाई के कागज उद्योग में मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 में मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। .

see more..