Saturday, Aug 8 2026 | Time 04:06 Hrs(IST)
बिजनेस


आधार हाउसिंग फाइनेंस ने दिल्ली में अपनी पहली महिला शाखा शुरू की

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) किफायती आवास सेगमेंट में काम करने वाली आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एएचएफएल) ने दिल्ली में अपनी पहली पूरी तरह से महिला संचालित शाखा शुरू की है।
कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस नयी शाखा का उद्देश्य महिलाओं के लिए ऐसा सहज और भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराना है, जहां वे आवास ऋण से जुड़ी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकें। साथ ही, यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा करने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और उन्हें अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में सहयोग देने पर भी केंद्रित है।
दिल्ली के करोल बाग स्थित इस शाखा का उद्घाटन आधार हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि आनंद और मुख्य परिचालन अधिकारी अनिल नायर तथा अन्य अधिकारियों ने किया। कंपनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनकी वित्तीय जरूरतों के अनुरूप अधिक सहज और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना भी है।
शाखा के साथ ही आधार हाउसिंग फाइनेंस ने एक समर्पित ग्राहक सेवा केंद्र भी शुरू किया है। इसके जरिये ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सहयोग, व्यक्तिगत सहायता और होम लोन की पूरी प्रक्रिया के दौरान बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।
श्री आनंद ने कहा, "आधार हाउसिंग फाइनेंस में हमारा मानना है कि हर व्यक्ति को समान अवसर मिलने चाहिए, चाहे वह अपने करियर में आगे बढ़ने का हो या अपना घर खरीदने का। महिलाओं के लिए हमारी यह महिला संचालित शाखा रोजगार और गृह स्वामित्व, दोनों ही क्षेत्रों में महिलाओं के सामने आने वाली इस चुनौती को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे लिए अपना घर केवल चार दीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मविश्वास, आर्थिक सुरक्षा और उनके परिवार के लिए एक मजबूत आधार भी प्रदान करता है।"
श्री नायर ने कहा कि यह नयी शाखा महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके विकास में सहयोग देने की कंपनी की निरंतर कोशिशों का हिस्सा है। ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत, सहज और मानवीय स्पर्श के साथ सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने की ई20 में नमी एवं क्लोराइड की जांच, कहा ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप

07 Aug 2026 | 9:21 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ई20 ईंधन (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण) में नमी और क्लोराइड पाये जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की और कहा है कि ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप हैं। .

see more..

चिकित्सा उपकरण के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षमता विकसित करने की जरूरत: जोशी

07 Aug 2026 | 8:59 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) औषधि विभाग के सचिव मनोज जोशी ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू चिकित्सा उपकरण उद्योग को गुणवत्ता मानकों में निरंतर सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षमता विकसित करने की जरूरत है। .

see more..

'सैमसंग इनोवेशन कैंपस' (एसआईसी) के तहत दी जाएगी 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

07 Aug 2026 | 8:11 PM

नयी दिल्ली, 7 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने कंपनी के विशेष सामाजिक दायित्व कार्यक्रम (सीएसआर), 'सैमसंग इनोवेशन कैंपस' (एसआईसी) के इस वर्ष के संस्करण की घोषणा की है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के साथ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में इंडस्ट्री के लिए ज़रूरी कौशल सिखाने के लिए बनाया गया है।.

see more..

डॉलर में नरमी से रुपया मजबूत

07 Aug 2026 | 8:01 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में रही नरमी से शुक्रवार को रुपया मजबूत हुआ। .

see more..

असम बाढ़ राहत के लिए अनिल अग्रवाल का सात करोड़ रुपये का योगदान: हिमंत ने की सराहना

07 Aug 2026 | 7:57 PM

गुवाहाटी, 07 अगस्त (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित समुदायों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये देने पर वेदांता समूह के योगदान की सराहना की है। .

see more..