Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:50 Hrs(IST)
बिजनेस


डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स ने जुटाई 300 करोड़ की पूंजी

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स ने प्राथमिकता के आधार पर शेयरों का आवंटन कर प्रतिष्ठित संस्थानों और रणनीतिक निवेशकों से 300 करोड़ रुपये की पूंजी जुटायी है।
कस्टमाइज्ड प्रोसेस पाइपिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली इंजीनियरिंग कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसने 502 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 59.76 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटित किये हैं। यह आवंटन विभिन्न संस्थागत निवेशकों, वैकल्पिक निवेश फंडों और रणनीतिक निवेशकों को किया गया। इसमें घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के निवेशक शामिल हैं। इस पूंजी निवेश से कंपनी की बैलेंस शीट और मजबूत हुई है तथा इसकी दीर्घकालिक विकास रणनीति के लिए अतिरिक्त वित्तीय लचीलापन प्राप्त हुआ है।
निवेशकों में व्हाइटओक कैपिटल द्वारा प्रबंधित फंड, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी कंपनी, वैल्यूक्वेस्ट, 360 वन और अन्य शामिल हैं।
डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के.एल. बंसल ने कहा कि पूंजी जुटाने की इस सफल प्रक्रिया से स्पष्ट होता है कि दीर्घकालिक निवेशकों को कंपनी की विकास रणनीति, निष्पादन क्षमताओं और बाजार स्थिति पर पूरा विश्वास है। जैसे-जैसे कंपनी अपने विनिर्माण नेटवर्क को मजबूत कर रही है और उच्च-मूल्य वाले इंजीनियरिंग क्षेत्रों में विस्तार कर रही है, यह अतिरिक्त पूंजी विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए अधिक लचीलापन प्रदान करेगी।
डीईई का बुक ऑर्डर 30 जून 2026 तक 2,428.20 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए संचयी ऑर्डर इनफ्लो 780.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,142 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का परिचालन लाभ 191 करोड़ रुपये रहा, जिसमें साल-दर-साल 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, शुद्ध लाभ 77 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 77 फीसदी अधिक है।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी-50 तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

18 Aug 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..

सेमीकॉन इंडिया-2026 यशोभूमि में 17-19 सितंबर तक, मोदी करेंगे उद्घाटन

18 Aug 2026 | 5:21 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर देश के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी 'सेमीकॉन इंडिया' के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को राजधानी के यशोभूमि अंतराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में करेंगे। यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा।.

see more..

विदेशों में भारतीयों का प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना 17 प्रतिशत बढ़ा

18 Aug 2026 | 5:13 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) विदेशों में भारतीय कंपनियों द्वारा किया गया प्रत्यक्ष निवेश जुलाई में सालाना आधार पर करीब 17 प्रतिशत बढ़कर 570 करोड़ डॉलर (54,492 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। .

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

18 Aug 2026 | 5:12 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक नीचे 77,418.97 अंक पर खुलने के बाद पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 492.70 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 24,154.90 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का गत 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

see more..

मारुति सुजुकी ने 38 महीने में किया दो लाख फ्रॉन्क्स का निर्यात, एसयूवी श्रेणी में नया रिकॉर्ड

18 Aug 2026 | 4:18 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसके एसयूवी 'फ्रॉन्क्स' की दो लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। .

see more..