Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:19 Hrs(IST)
बिजनेस


भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड 'स्किम्स', दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड 'स्किम्स' भारत में कदम रखने जा रहा है।
रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने स्किम्स के साथ विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जायेंगे। रिलायंस ब्रांड्स देश में इसके स्टोर और डिजिटल कारोबार का संचालन करेगी।
किम कार्दशियन और जेंस ग्रेड ने 2019 में स्किम्स की शुरुआत की थी। यह ब्रांड महिलाओं के अंतःवस्त्र, शेपवियर और आरामदायक परिधानों के लिये जाना जाता है।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, "स्किम्स ने शेप, कंफर्ट और इनक्लूसिविटी के बारे में दुनिया की सोच बदल दी है। यह सीधे तौर पर भारतीय ग्राहकों की नयी पीढ़ी से जुड़ता है, जो ऐसा फ़ैशन चाहते हैं जो उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो और खास तौर पर उनके लिए बना हो। हमें भारत में स्किम्स को लाने पर गर्व है।"
स्किम्स की सह-संस्थापक और किम कार्दशियन की मुख्य रचनात्मक अधिकारी ने कहा कि ब्रांड इस सोच पर बनाया गया है कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में सहज और आत्मविश्वासी महसूस करे। उन्होंने भारतीय ग्राहकों से मिले उत्साह पर खुशी जतायी।
भारत में स्किम्स का विस्तार चरणबद्ध तरीके से होगा। दिल्ली और मुंबई से शुरुआत के बाद इसके स्टोर और डिजिटल मौजूदगी दूसरे शहरों तक बढ़ाई जायेगी।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

ग्लोबल इम्पैक्ट फ़ोर का दूसरा संस्करण 5-6 सितंबर को मुंबई में, होगा ब्रिक्स देशों की संस्कृति का उत्सव

17 Aug 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) मीडिया, कौशल निवेश परामर्श जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत एपी ग्लोबल के ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम (जीआईएफ) का दूसरा संस्करण ब्रिक्स देशों के बीच संस्कृत, सभ्यतागत विरासत और व्यवसायिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 5–6 सितंबर को मुंबई में आयोजित किया जायेगा।.

see more..

खरीफ की बुवाई धीमी, धान का रकबा अभी पिछले साल से 14.37 लाख हेक्टेयर कम

17 Aug 2026 | 9:07 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ बुवाई सत्र में धान, दलहन, तिलहन, कपास और गन्ने की की बुवाई की रफ्तार पिछले साल की तुलना में धीमी है।.

see more..

सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो ने की भारत के टॉप 40 युवा नवप्रवर्तकों की घोषणा

17 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने सोमवार को 'सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो' के टॉप 40 सेमी-फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा की जो उन्हें अपने आसपास की चुनौतियों को पहचानने और मेंटरशिप, प्रौद्योगिकी, प्रोटोटाइप के माध्यम से और प्रायौगिक ज्ञान के जरिये अपने आइडिया को समाधान में बदलने का मंच देता है।.

see more..

कच्चे तेल में तेजी से रुपया 19 पैसे लुढ़का

17 Aug 2026 | 7:42 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से रुपया सोमवार को 19 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.61 रुपये का बोला गया। .

see more..

'विकसित भारत' के लिए बैंकिंग सुधारों पर उच्च-स्तरीय समिति जल्द गठित की जाएगी: सीतारमण

17 Aug 2026 | 7:32 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकारी बैंक इस समय अगले चरण के सुधारों के लिए एक मजबूत स्थिति में हैं और 'विकसित भारत' के लिए बैंकिंग सुधारों पर उच्च-स्तरीय समिति जल्द गठित की जाएगी।.

see more..