Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:39 Hrs(IST)
बिजनेस


नयी दिल्ली, 5 अगस्त (वार्ता) देश के सबसे बड़े जीवन बीमा उपक्रम लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) में शेयरों की बिक्री के लिए बुधवार को संपन्न 'ऑफ़र फ़ॉर सेल' को रिटेल और इंस्टीट्यूशनल, दोनों तरह के निवेशकों से ज़बरदस्त समर्थन मिला और सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये जुटाये।
निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव के कार्यालय में बताया कि दोनों ही दिनों में इश्यू को उम्मीद से ज़्यादा सब्सक्रिप्शन मिला और सरकार ने अपने पूरे 'ग्रीन शू ऑप्शन' का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही एलआईसी में सार्वजनिक शेयर धारिता बढ़कर 10 प्रतिशत हो गयी है और कंपनी ने यह अहम मुकाम तय समय से पहले ही हासिल कर लिया है।
इस ऑफर फॉर सेल कार्यक्रम में एलआईसी के कुल 82,23,33,558 शेयर 31,552 करोड़ रुपये की कीमत पर अलॉट किए गए हैं, जो इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक ऑफ़रिंग बनाता है। दीपम ने कहा है," हम सभी निवेशकों का उनके उत्साहपूर्ण पार्टिसिपेशन और हम पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद करते हैं।"
मनोहर शोभित
वार्ता
More News

ग्लोबल इम्पैक्ट फ़ोर का दूसरा संस्करण 5-6 सितंबर को मुंबई में, होगा ब्रिक्स देशों की संस्कृति का उत्सव

17 Aug 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) मीडिया, कौशल निवेश परामर्श जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत एपी ग्लोबल के ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम (जीआईएफ) का दूसरा संस्करण ब्रिक्स देशों के बीच संस्कृत, सभ्यतागत विरासत और व्यवसायिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 5–6 सितंबर को मुंबई में आयोजित किया जायेगा।.

see more..

खरीफ की बुवाई धीमी, धान का रकबा अभी पिछले साल से 14.37 लाख हेक्टेयर कम

17 Aug 2026 | 9:07 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ बुवाई सत्र में धान, दलहन, तिलहन, कपास और गन्ने की की बुवाई की रफ्तार पिछले साल की तुलना में धीमी है।.

see more..

सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो ने की भारत के टॉप 40 युवा नवप्रवर्तकों की घोषणा

17 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने सोमवार को 'सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो' के टॉप 40 सेमी-फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा की जो उन्हें अपने आसपास की चुनौतियों को पहचानने और मेंटरशिप, प्रौद्योगिकी, प्रोटोटाइप के माध्यम से और प्रायौगिक ज्ञान के जरिये अपने आइडिया को समाधान में बदलने का मंच देता है।.

see more..

कच्चे तेल में तेजी से रुपया 19 पैसे लुढ़का

17 Aug 2026 | 7:42 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से रुपया सोमवार को 19 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.61 रुपये का बोला गया। .

see more..

'विकसित भारत' के लिए बैंकिंग सुधारों पर उच्च-स्तरीय समिति जल्द गठित की जाएगी: सीतारमण

17 Aug 2026 | 7:32 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकारी बैंक इस समय अगले चरण के सुधारों के लिए एक मजबूत स्थिति में हैं और 'विकसित भारत' के लिए बैंकिंग सुधारों पर उच्च-स्तरीय समिति जल्द गठित की जाएगी।.

see more..