Monday, Sep 7 2026 | Time 18:38 Hrs(IST)
बिजनेस


हवाई अड्डों के आसपास भवन निर्माण के लिए एनओसी प्रक्रिया सरल करने पर विचार

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) केंद्र सरकार हवाई अड्डों के आसपास भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाने पर विचार कर रही है।




नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बुधवार को मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में एनओसी प्रक्रिया को सरल, स्वचालित और विकेंद्रीकृत करने के तौर-तरीकों की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से इससे संबंधित उपायों को तय कर 15 दिन की समय-सीमा के भीतर उनके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है।




वर्तमान में विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) के तहत संचालन करने वाले हवाई अड्डों के आसपास 20 किलोमीटर तक और इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (आईएफआर) के तहत संचालन करने वाले हवाई अड्डों के आसपास 56 किलोमीटर तक ऊंची इमारतों के निर्माण से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होता है।




बैठक में 20 किलोमीटर और 56 किलोमीटर की दूरियों की भी समीक्षा की गयी। इसमें शहरी स्थानीय निकायों के स्तर पर एनओसी जारी करने की संभावना पर भी विचार किया गया, ताकि व्यक्तियों और उद्योगों को एनओसी प्राप्त करने के लिए सीधे एएआई से संपर्क करने की आवश्यकता कम हो सके।




श्री नायडू ने एओसी प्रक्रिया को परेशानी-मुक्त, पारदर्शी, स्वचालित और समयबद्ध बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप कम से कम हो। प्रस्तावित सुधारों का उद्देश्य आम जनता, सोसायटियों, बिल्डरों और उद्योग जगत के लिए काम आसान बनाना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि विमानन सुरक्षा से जुड़ी नियामक जरूरतों का उचित रूप से पालन होता रहे।




मंत्री ने आवेदकों को शुरुआती चरण में ही भवन की अनुमत/निर्धारित ऊंचाई की जानकारी देने की संभावना पर भी चर्चा की, विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों में। इस तरह के दृष्टिकोण से आवेदकों और अन्य हितधारकों को सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने और शुरुआत से ही लागू ऊंचाई संबंधी प्रतिबंधों के अनुसार अपने भवन विकास की योजना बनाने में मदद मिलेगी।




अजीत, मधुकांत

वार्ता

More News

इंडिगो अक्टूबर में गुवाहाटी और बैंकॉक के बीच शुरू करेगी उड़ान

07 Sep 2026 | 5:54 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 27 अक्टूबर से गुवाहाटी और बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।.

see more..

एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त सीईओ का कर्मचारियों से कराया परिचय, सुरक्षा पर फोकस को बताया अहम्

07 Sep 2026 | 5:41 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) टाटा संस और समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तेवोल्दे गेब्रेमरियम का कर्मचारियों से परिचय कराया और इस मौके पर सुरक्षा पर फोकस को सबसे अहम् बताया। .

see more..

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के लिए समर्पित हेल्पलाइन शुरू की

07 Sep 2026 | 5:29 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) ऑन-लाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को बेहतर कस्टमर सपोर्ट के लिए दो समर्पित सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की। .

see more..

मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ायेगी

07 Sep 2026 | 4:39 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने से चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का

07 Sep 2026 | 4:24 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। .

see more..