Monday, Sep 7 2026 | Time 18:33 Hrs(IST)
बिजनेस


ईपीएफओ ने माफी योजना के तहत मान्यता प्राप्त भविष्य निधि ट्रस्टों के बारे में आगे की कार्रवाई पर आयकर विभाग को लिखा पत्र

नयी दिल्ली, 2 अगस्त (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ) ने आयकर विभाग से आयकर अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त भविष्य निधि ट्रस्टों का विवरण मांगा है और अनुरोध किया है कि आयकर अधिनियम के तहत मान्यता देने से पहले प्रतिष्ठान की कवरेज और छूट की स्थिति की संबंधित जांच की जाए।
यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।
मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना 2026 में परिवर्तनकालिक उपाय के रूप में माफी के प्रावधान 29 जून को अधिसूचित किया है। मंत्रालय ने इसके तहत उन भविष्य निधि (पीएफ) ट्रस्टों की छूट स्थिति को नियमित करने के लिए उन्हें एक बार के लिए अवसर दिया है जिन्हें आयकर अधिनियम, 1961 (1961 का 43) के तहत मान्यता प्राप्त है, लेकिन जिन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान (ईपीएफ और एमपी) अधिनियम, 1952 की धारा 17 या सामाजिक सुरक्षा संहिता (सीओएसएस), 2020 की धारा 143 के तहत औपचारिक छूट की अनुमति प्राप्त नहीं की है।
विज्ञप्ति में कहा गया है, " ईपीएफओ ने आयकर विभाग से आयकर अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त पीएफ ट्रस्टों का विवरण मांगा है और अनुरोध किया है कि आयकर अधिनियम के तहत मान्यता देने से पहले या ईपीएफओ से औपचारिक छूट आदेश प्राप्त न करने वाले पीएफ ट्रस्टों की मौजूदा मान्यता वापस लेने से पहले, या ईपीएफओ से औपचारिक छूट आदेश प्राप्त न करने वाले पीएफ ट्रस्टों की मौजूदा मान्यता वापस लेने से पहले, ईपीएफ और एमपी अधिनियम, 1952 या सीओएसएस, 2020 के तहत प्रतिष्ठान की कवरेज और छूट की स्थिति की संबंधित जांच की जाए।"
सरकार ने माफी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया, प्रक्रियात्मक आवश्यकताएं आदि सहित परिचालन दिशानिर्देश 11 जुलाई को जारी विस्तृत परिपत्र में घोषित कर दिए थे। इस माफी योजना के प्रावधान अधिसूचना की तिथि से छह महीने की अवधि के लिए यानी 28 दिसंबर तक वैध हैं। इसमें पिछली तिथि से नियमितीकरण के अलावा, पीएफ ट्रस्टों को मिलने वाले अन्य प्रमुख लाभों में न्यूनतम कर्मचारी संख्या, कोष का आकार और 3-वर्षीय अनुपालन नियम जैसी कुछ आवश्यकताओं से छूट शामिल है।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

इंडिगो अक्टूबर में गुवाहाटी और बैंकॉक के बीच शुरू करेगी उड़ान

07 Sep 2026 | 5:54 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 27 अक्टूबर से गुवाहाटी और बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।.

see more..

एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त सीईओ का कर्मचारियों से कराया परिचय, सुरक्षा पर फोकस को बताया अहम्

07 Sep 2026 | 5:41 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) टाटा संस और समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तेवोल्दे गेब्रेमरियम का कर्मचारियों से परिचय कराया और इस मौके पर सुरक्षा पर फोकस को सबसे अहम् बताया। .

see more..

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के लिए समर्पित हेल्पलाइन शुरू की

07 Sep 2026 | 5:29 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) ऑन-लाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को बेहतर कस्टमर सपोर्ट के लिए दो समर्पित सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की। .

see more..

मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ायेगी

07 Sep 2026 | 4:39 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने से चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का

07 Sep 2026 | 4:24 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। .

see more..