Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:11 Hrs(IST)
मनोरंजन


छोटकी दीदी- बड़की दीदी का ट्रेलर रिलीज

मुंबई,16 जनवरी (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अंजना सिंह और यामिनी सिंह की फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी महिला प्रधान एक्शन फिल्म छोटकी दीदी- बड़की दीदी में अंजना सिंह और यामिनी सिंह ने जबरदस्त किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है, जबकि इसके निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। फिल्म का ट्रेलर इंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक शादी से होती है, जहां अंजना सिंह की शादी देव सिंह के साथ होती है। कहानी में अचानक एक ऐसा मोड़ आता है, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देता है। अंजना सिंह का रौद्र रूप उनके पति की हत्या के बाद सामने आता है। इसके बाद, कहानी यामिनी सिंह के जीवन पर केंद्रित हो जाती है, जहां उनकी शादी मानसिक रूप से अस्थिर देवर से हो जाती है।
निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया, यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को एक नया आयाम देती है। इसकी कहानी और एक्शन दर्शकों के दिल को छू जाएंगे।निर्देशक संजीव बोहरपी ने कहा, फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन संतुलन है। यह दर्शकों के लिए एक नई तरह की भोजपुरी फिल्म साबित होगी। अंजना सिंह ने कहा कि यह फिल्म मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है।वहीं, यामिनी सिंह ने कहा, इस फिल्म में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।
फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी में अंजना सिंह, देव सिंह,यामिनी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, प्रेम दुबे, और रितेश उपाध्याय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..

'दस्तखत टूर'की शुरुआत , अनुव जैन ने दिल्ली में शानदार प्रस्तुति दी

17 Jan 2026 | 5:58 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) गायक अनुव जैन ने अपने नए 'दस्तखत टूर' की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक शानदार प्रस्तुति के साथ की और प्रशंसकों के पंसदीदा गाने गाए। .

see more..

फिल्म 'ओ रोमियो' का 'हम तो तेरे ही लिए थे' गाना रिलीज

17 Jan 2026 | 5:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का गाना 'हम तो तेरे ही लिये थे' शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। .

see more..