Monday, Sep 7 2026 | Time 11:53 Hrs(IST)
मनोरंजन


अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों के लिये हैदराबाद पहुंचे एटली

अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों के लिये हैदराबाद पहुंचे एटली

मुंबई, 23 मई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों के लिये हैदराबाद पहुंच गये हैं।

ब्लॉकबस्टर मास एंटरटेनर फिल्में देने वाले मशहूर निर्देशक एटली हाल ही में हैदराबाद पहुंचे हैं, जहां वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट 'एए26एक्सए6' के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियों की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में ‘आइकन स्टार’ अल्लू अर्जुन होंगे। इसे फिल्म को पावरहाउस बैनर सन पिक्चर्स प्रोडयूस कर रहा है। यह फिल्म एक विज्ञान-फाई थीम पर आधारित एक्शन प्रोजेक्ट बताई जा रही है।

यह पहली बार है जब एटली और अल्लू अर्जुन एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, और इस जोड़ी ने पहले ही देशभर में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म को लेकर जो क्रेज बना है, वह साफ तौर पर सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है। फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि यह दमदार जोड़ी पर्दे पर क्या धमाका करने वाली है।एटली के हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और फैन्स कॉमेंट सेक्शन्स और फैन पेजों पर जमकर अटकलें लगा रहे हैं।अब जबकि प्री-प्रोडक्शन पूरी रफ्तार में है, # एए26एक्सए6 भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है।

प्रेम

वार्ता

More News

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश,आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

07 Sep 2026 | 11:30 AM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने नाग पंचमी के अवसर पर सांपों के साथ होने वाली क्रूरता को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए आस्था के साथ करुणा और वन्यजीव संरक्षण को महत्व देने की अपील की है।कुब्रा ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के जरिए नाग पंचमी के दौरान सांपों के साथ होने वाले व्यवहार की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जिस परंपरा को श्रद्धा और धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देखा जाता है, उसके पीछे कई बार सांपों के प्रति क्रूरता की सच्चाई भी छिपी होती है।.

see more..

आदित्य धर ने ‘हनुमान अंश’ के लिए जताया समर्थन

07 Sep 2026 | 10:54 AM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)फिल्म निर्माता आदित्य धर ने आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए अपना समर्थन जताते हुए निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की सराहना की है।आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें अभिनेता शोभिनाव सत्या नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को भी टैग किया है।.

see more..

‘हनुमान अंश’ के सेट पर सख्त अनुशासन ‘हनुमान अंश’ के सेट पर गाली-गलौज, नॉन-वेज और शराब पर थी रोक :विशाल चतुर्वेदी

06 Sep 2026 | 11:37 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता)लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ की शूटिंग के दौरान सेट पर आध्यात्मिक माहौल और अनुशासन बनाए रखने के लिए कई सख्त नियम लागू किए गए थे। सेट पर गाली-गलौज, ऊंची आवाज में बहस, लड़ाई-झगड़े के साथ नॉन-वेज भोजन और शराब पर पूरी तरह रोक थी।.

see more..

मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान

06 Sep 2026 | 11:24 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। आजादी के दौर के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म की कहानी 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बतायी जा रही है। फिल्म में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।.

see more..

‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने लंदन पहुंचे कार्तिक आर्यन, साझा की शूटिंग प्रारूप की पहली झलक

05 Sep 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने के लिए लंदन पहुंच गये हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी लंदन यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म के शूटिंग प्रारूप की पहली झलक भी दिखाई है।कार्तिक द्वारा साझा की गयी तस्वीर में वह ‘कैप्टन इंडिया’ का शूटिंग प्रारूप हाथ में लिये नजर आ रहे हैं। प्रारूप के आवरण पर फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन का नाम भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। .

see more..