Friday, Mar 6 2026 | Time 19:44 Hrs(IST)
मनोरंजन


शेखर कम्मुला के साथ पिछले 15 सालों से काम करना चाहता था : नागार्जुन

शेखर कम्मुला के साथ पिछले 15 सालों से काम करना चाहता था :  नागार्जुन

मुंबई, 14 जून (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार नागार्जुन अक्किनेनी का कहना है कि वह निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ पिछले 15 सालों से काम करना चाहते थे।

नागार्जुन ने शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी फिल्म कुबेरा में काम किया है।हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर बेहद चूज़ी रहे नागार्जुन इस बार कुबेरा के लिए बिल्कुल अलग मूड में नज़र आए। इस पैन-इंडिया धमाके के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को पूरे दिल से, पूरे भरोसे के साथ शेखर कम्मुला के हवाले कर दिया।

नागार्जुन ने कहा, फिल्म कुबेरा में तो मैंने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया। मैंने शेखर से कहा,मैंने खुद को तुम्हारे हवाले कर दिया है। जो करना है कर लो। मुझे कोई समस्या नहीं है, मुझे मॉनिटर तक नहीं देखना। अब तुम मेरी उम्मीदों पर खरे उतरना।शेखर कम्मुला के साथ मैं पिछले 15 सालों से काम करना चाहता था। जब उन्होंने आकर पूछा, ‘ये रोल करना चाहोगे। मैंने बिना ज़्यादा पूछे सीधे हां कर दी।

श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कुर राम मोहन राव ने किया है। विपुल अग्रवाल और मनीष वसिष्ठ सह निर्माता हैं। इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है।संगीत देवी श्री प्रसाद का है। फिल्म कुबेरा पांच भाषा हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 20 जून को रिलीज होगी।

प्रेम

वार्ता

More News

सपा प्रमुख अखिलेश ने साझा किया सारसों का वीडियो

06 Mar 2026 | 4:02 PM

इटावा, 6 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गृह जिले इटावा के खेतों में विचरण कर रहे सारस पक्षियों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर एक बार फिर अपने पर्यावरण प्रेम का परिचय दिया है।.

see more..

गुलकी जोशी के लिए इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव

06 Mar 2026 | 4:02 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री गुलकी जोशी के लिये सोनी सब के आगामी शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’, में इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव रहा है।.

see more..

विद्या बालन को अपना ‘हीरो’ मानती हैं तापसी पन्नू

06 Mar 2026 | 3:41 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, विद्या बालन को अपना हीरो मानती है।.

see more..

एण्डटीवी की कलाकारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला होने के अपने अनुभव साझा किये

06 Mar 2026 | 3:37 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) एण्डटीवी की कलाकारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला होने के अपने अनुभव साझा किये हैं।.

see more..

कुब्रा सैत ने ‘संकल्प’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर से सीखे अभिनय के गुर

06 Mar 2026 | 3:29 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने ‘संकल्प’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर से अभिनय के गुर सीखे।.

see more..