More News07 Jun 2026 | 1:04 PMमुंबई, 07 जून (वार्ता) मराठी फिल्म तिघी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हाउसफुल रही, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसकी दमदार कहानी और प्रभावशाली अभिनय की सराहना की।फिल्म को फेस्टिवल में बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड भी मिला। लेखक निखिल महाजन और प्राजक्ता देशमुख को उनके बेहतरीन लेखन के लिए सम्मानित किया गया।.
see more.. 07 Jun 2026 | 12:51 PMमुंबई, 07 जून (वार्ता)भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत की चर्चित निर्माता एकता कपूर आज 51 वर्ष की हो गईं।एकता कपूर का जन्म 07 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जीतेन्द्र और निर्माता शोभा कपूर की पुत्री हैं। फिल्मी परिवार से संबंध होने के बावजूद उन्होंने अभिनय के बजाय निर्माण के क्षेत्र को चुना और कम उम्र में ही मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी।.
see more.. 06 Jun 2026 | 1:28 PMमुंबई, 06 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो टिप्स फिल्म्स और रमेश तौरानी के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी कर रही हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म की मुख्य शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल एक गाने की शूटिंग बाकी रह गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर पिछले साल से ही चर्चा तेज थी, जब पहली बार पुलकित सम्राट का नाम इससे जुड़ा था। अब शूटिंग पूरी होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म एक उभरती हुई निर्देशिका और एक स्थापित प्रोडक्शन हाउस के.
see more.. 06 Jun 2026 | 1:19 PMभुवनेश्वर, 05 जून (वार्ता) फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े उन कर्मियों को सम्मानित किया, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रहकर समाज की सेवा करते हैं। इस विशेष कार्यक्रम में नर्सों, वार्ड बॉयज़, अस्पताल सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य सहयोगी स्टाफ को उनके योगदान के लिए ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज प्रदान किया गया। कंगना रनौत और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इन कर्मियों को देश का वास्तविक “भाग्य विधाता” बताते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।.
see more.. 06 Jun 2026 | 12:07 PMमुंबई, 06 जून (वार्ता)फिल्म पेड्डी को लेकर उठी आपत्तियों के बीच निर्देशक बुची बाबू सना ने दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सम्मान करते हुए फिल्म के कुछ दृश्यों में बदलाव करने की घोषणा की है।बुची बाबू सना ने जारी बयान में कहा कि फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर सामने आई चिंताओं को गंभीरता से लिया गया है और उनकी समीक्षा के बाद आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक फिल्ममेकर के रूप में उनका मानना है कि सिनेमा का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना, उन्हें प्रेरित करना और उनसे जुड़ाव बनाना है। किसी को असहज महसूस कराना या उसका अपमान करना कभी भी उनका उद्देश्य नहीं रहा है।उन्होंने कहा कि वह हमेशा महिलाओं का .
see more..