Monday, Jul 20 2026 | Time 02:41 Hrs(IST)
मनोरंजन


पिता के सपने को पूरा करने के लिये इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर फ़िल्म बनायी : ओम राउत

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) जानेमाने फिल्मकार ओम राउत का कहना है कि उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिये इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर फ़िल्म बनायी है।
70 और 80 के दशक की मुंबई की संकरी गलियों में, जब कुख्यात 'स्विमसूट किलर' तिहाड़ जेल से फरार हो जाता है, तो एक जांबाज़ पुलिस अफसर उसे पकड़ने की ठान लेता है। सच्ची घटना से प्रेरित यह कहानी जज़्बे और हिम्मत की है, जो एक रोमांचक बिल्ली-चूहे के खेल में बदल जाती है। नेटफ्लिक्स की नई क्विर्की ड्रामा ‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’ 05 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।इस फ़िल्म में बहुमुखी अभिनेता मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर ज़ेंडे की भूमिका में हैं, वहीं जिम सारभ चालाक ठग और कुख्यात “स्विमसूट किलर” कार्ल भोजराज का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन और लेखन चिन्मय डी. मांडलेकर ने किया है। इसके साथ भालचंद्र कदम, सचिन केदकर, गिरीजा ओक और हरीश दूधाडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माता ओम राउत ने कहा, इंस्पेक्टर ज़ेंडे की कहानी ऐसी है जिसे देखा जाना चाहिए, याद रखा जाना चाहिए और सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। यह एक बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक केस की कहानी है, और सबसे अहम बात ,यह मेरे पिता का सपना था कि इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर एक फ़िल्म बने। नेटफ्लिक्स के साथ इस कहानी को पर्दे पर लाना एक शानदार सफर रहा है।
निर्माता जय शेवकरमणि ने कहा, , नेटफ्लिक्स का जज़्बा है ऐसे अनोखे और सच्चे किरदारों की कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना। इंस्पेक्टर ज़ेंडे एक ऐसा ही हीरो है, जिसकी कहानी लोगों को ज़रूर देखनी चाहिए।
प्रेम
वार्ता
More News

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘कल्कि 2898 एडी’ की जीत पर प्रभास ने जताई खुशी, कहा- पूरे परिवार के लिए गर्व का पल

19 Jul 2026 | 3:02 PM

मुंबई, 19 जुलाई (वार्ता)सुपरस्टार प्रभास ने अपनी चर्चित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिले सम्मान पर खुशी और गर्व जाहिर किया है। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी’को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म जो संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करती है श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।.

see more..

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बेटी शोरा ने ‘नकाब’ की ओपनिंग नाइट में बिखेरा जादू, शिकागो में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

19 Jul 2026 | 2:57 PM

शिकागो, 19 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 25 साल बाद थिएटर मंच पर वापसी की और उनकी बहुप्रतीक्षित प्रस्तुति ‘नकाब’ की शुरुआत शिकागो में शानदार अंदाज में हुई। पहले ही शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह हाउसफुल रहा।नवाजुद्दीन के लिए यह मौका बेहद भावुक करने वाला था, क्योंकि उन्होंने उसी माध्यम में वापसी की जहां से एक कलाकार के रूप में उनके सफर की शुरुआत हुई थी। इस खास अवसर को उन्होंने अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ साझा किया, जिसने इस प्रस्तुति के जरिए थिएटर की दुनिया में कदम रखा।.

see more..

रामायणम्', 24 जुलाई को होगा वैश्विक ट्रेलर प्रीमियर

19 Jul 2026 | 11:00 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायणम्' ने भारत से विश्व तक की अपनी यात्रा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। 24 जुलाई को होने वाले इसके वैश्विक ट्रेलर प्रीमियर से पहले निर्माताओं ने नई दिल्ली में फिल्म की पहली विशेष झलक प्रस्तुत की।.

see more..

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज

18 Jul 2026 | 3:25 PM

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।यह फिल्म कीटनाशक आधारित खेती और उसके समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाती है।.

see more..

बंटवारा 1947 का नया टीजर रिलीज

18 Jul 2026 | 3:19 PM

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का नया टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर और कैरेक्टर पोस्टर्स पहले ही चर्चा बटोर चुके हैं। अब जारी नए टीजर में बंटवारे के दौर की त्रासदी, साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे की झलक देखने को मिलती है।.

see more..