Monday, Sep 7 2026 | Time 02:34 Hrs(IST)
मनोरंजन


कंतारा चैप्टर 1 में कणकवती का किरदार निभाएंगी रुक्मिणी वसंत, फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मुंबई, 08 अगस्त (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत फिल्म कंतारा चैप्टर 1 में कणकवती का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
वरमहालक्ष्मी जैसे शुभ पर्व पर, होम्बले फिल्म्स ने अपनी सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म कंतारा चैप्टर 1 से अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत के किरदार ‘कणकवती’ का पहला लुक रिलीज कर दर्शकों को खास तोहफा दिया है।
कंतारा चैप्टर 1 को लिखा और निर्देशित किया है ऋषभ शेट्टी ने, जो खुद भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर कंतारा की प्रीक्वल है, जिसने जड़ें पकड़कर कहानी कहने के अंदाज़ को नए स्तर पर पहुंचाया और दुनियाभर के दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता। इससे पहले ऋषभ शेट्टी का पहला लुक उनके जन्मदिन पर सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी।अब रुक्मिणी वसंत की कणकवती के रूप में पहली झलक ने फिल्म की प्रमोशन के सफर में एक अहम पड़ाव जोड़ दिया है।
फिल्म कंतारा चैप्टर 1 का निर्माण विजय किरगंदूर ने, होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह फिल्म 02 अक्टूबर को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेज़ी भाषाओं में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान

06 Sep 2026 | 11:24 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। आजादी के दौर के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म की कहानी 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बतायी जा रही है। फिल्म में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।.

see more..

‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने लंदन पहुंचे कार्तिक आर्यन, साझा की शूटिंग प्रारूप की पहली झलक

05 Sep 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने के लिए लंदन पहुंच गये हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी लंदन यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म के शूटिंग प्रारूप की पहली झलक भी दिखाई है।कार्तिक द्वारा साझा की गयी तस्वीर में वह ‘कैप्टन इंडिया’ का शूटिंग प्रारूप हाथ में लिये नजर आ रहे हैं। प्रारूप के आवरण पर फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन का नाम भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। .

see more..

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..