Friday, Sep 4 2026 | Time 20:39 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी से पांच साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगे वरूण बडोला

मुंबई, 08 अगस्त (वार्ता) जानेमाने अभिनेता वरूण बडोला सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी से पांच साल बाद टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं।
सोनी सब, अपने नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो 21 वर्षीय अन्विता (सुम्बुल तौकीर)की कहानी है, जो छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और अपने टूटते परिवार की अनपेक्षित आधारशिला बन जाती है। वरुण बडोला इस शो के जरिये पांच साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इस शो में, वरुण, अन्विता और उसके भाई-बहनों के पिता, सुहास दिवेकर की भूमिका में नजर आयेगे , जो शराब का आदी हैं और भावनात्मक रूप से अलग-थलग हैं।
वरूण बडोला ने वर्ष 2019-20 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो मेरे डैड की दुल्हन में काम किया था। वरूण अब पांच साल बाद शो इत्ती सी खुशी के जरिये टीवी पर कमबैक कर रहे हैं। वरूण बडोला ने संवाद एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ साथ विशेष बातचीत में शो इत्ती सी खुशी में अपने किरदार के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि 'इत्ती सी खुशी' में वह वह एक ऐसे पिता के रोल में हैं, जो अपनी जिम्मेदारियों से भागता है। उन्होंने बताया कि उनका किरदार सुहास दिवेकर कई मायनों में खास है। उन्होंने कहा, सुहास एक ऐसा इंसान है जो हमेशा जिम्मेदारियों से बचता है, लेकिन वह पूरी तरह से निष्ठुर नहीं है। यह एक बहुत ही नाजुक संतुलन है ।ऐसा किरदार जो पारंपरिक खलनायक नहीं है, लेकिन जिसकी असफलताओं ने उसके बच्चों पर गहरा असर डाला है। यह किरदार कई परतों से भरा है। एक पल वह आपको निराश करता है, तो अगले ही पल आपका दिल तोड़ देता है।
वरुण बडोला ने कहा, सुहास का किरदार मुश्किल भरा है, जिसे निभाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, खास बात है कि शो में मेरा किरदार न तो पूरी तरह खलनायक है, न ही पूरी तरह अच्छा।एक पल वह आपको निराश करता है, तो अगले पल आपका दिल छू लेता है।शो में मेरा किरदार कई भावनाओं को एक साथ दिखाता है और दर्शकों को सुहास की कमियों और मानवीय पक्ष से जोड़ेगा।
वरूण बडोला ने कहा, सुहास का किरदार निभाना मेरे लिये आसान नहीं था।एक अभिनेता के तौर पर, मुझे भीतर ही भीतर पहले उसे माफ़ करना पड़ा जिससे मैं उसे निभा सकूं। अब तक के मेरे सभी शोज़ में से सुहास का किरदार सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। सुहास एक खूबसूरती से लिखा गया किरदार है और मैं सच में चाहता हूं कि मैं उसके साथ न्याय कर सकूं।
रोज़ ऑडियो विज़ुअल्स द्वारा निर्मित इत्ती सी खुशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सीरीज़ ‘शेमलेस’ का भारतीय रूपांतरण है, जिसे मूल रूप से कंपनी पिक्चर्स और यूके लेखक पॉल एबट ने विकसित किया था, और ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के सहयोग से तैयार किया गया था। यह शो यूके के चैनल 4 पर एक कल्ट फेवरेट बन गया था और बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ सहित कई पुरस्कार जीते थे। इसके अमेरिकी संस्करण ने भी कई प्राइमटाइम एमी नामांकन प्राप्त किए और चार पुरस्कार जीते। ब्रिटेन और अमेरिका में बने दोनों ही रूपांतरणों में इसके कलाकार बेजोड़ और प्रतिभाशाली रहे हैं। यह शो 18 अगस्त से सोनी सब पर शुरू होगा।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..