Wednesday, Aug 19 2026 | Time 14:21 Hrs(IST)
मनोरंजन


वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने एक नई ओरिजिनल डॉक्यू-सीरीज़ 'एक था राजा विद अकुल त्रिपाठी' लांच किया

मुंबई, 08 अगस्त (वार्ता) वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने एक नयी इंडियन ओरिजिनल डॉक्यू-सीरीज़ ‘एक था राजा विद अकुल त्रिपाठी’ लॉन्च किया।
आठ एपिसोड्स का यह शो रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ पर प्रसारित हो रहा है। इसमें दिलचस्प कहानी कहने के अंदाज़ को समृद्ध ऐतिहासिक किस्सों के साथ जोड़ा है और भारत के मशहूर और गुमनाम राजाओं-रानियों की बहादुरी और हिम्मत को फिर से ज़िंदा किया है। गोरिल्ला युद्ध रणनीति बनाने वाले योद्धाओं, नौसेना के जांबाज़ सिपाहियों और साम्राज्य बनाने वालों की कहानियाँ भी इस शो में शामिल हैं।
यह सीरीज़ दर्शकों को समय और ज्योग्राफिकल बाउंडरीज़ के पार ले जाती है। गढ़वाल (उत्तराखंड) और मालवा (पश्चिम मध्य प्रदेश) से लेकर राजपुताना (राजस्थान), दक्कन (महाराष्ट्र और तेलंगाना), कर्नाटक और कश्मीर तक। हर कहानी एक ऐसे शासक की झलक दिखाती है, जिसकी बहादुरी ने इतिहास की दिशा बदल दी। भारत और साउथ एशियन डायस्पोरा के दर्शकों तक इसे पहुँचाने के लिए यह सीरीज़ सात भाषाओं अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बांग्ला में उपलब्ध होगी।
'एक था राजा विद अकुल त्रिपाठी' ऐसे अद्भुत शासकों और लीडर्स को पेश करता है जिनकी विरासत इतिहास के पन्नों में कहीं खोई नहीं है, बल्कि आज भी ज़िंदा है ,जैसे गोंडवाना की रानी दुर्गावती, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा करते हुए प्राण दे दिए; अब्बक्का चौटा, तटीय कर्नाटक की जुझारू रानी जिन्होंने पुर्तग़ाली आक्रमणकारियों को चुनौती दी; और कश्मीर के ललितादित्य मुक्तापीड, जो क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक के निर्माता माने जाते हैं। इसके अलावा शो में शामिल हैं कुछ प्रतिष्ठित नाम जैसे महाराणा प्रताप और राणा सांगा (राजस्थान), पेशवा बाजीराव प्रथम (महाराष्ट्र), राजा छत्रसाल (बुंदेलखंड), और गढ़वाल की रानी कर्णावती ,जिन्होंने अपनी भूमि, जनता और संस्कृति की रक्षा अद्वितीय साहस और रणनीतिक कुशलता के साथ की।
प्रेम
वार्ता
More News

शादी के सिर्फ तीन दिन बाद सेट पर लौटीं आकांक्षा रंजन

18 Aug 2026 | 4:37 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयीं। नई-नई शादी की खुशियों और व्यस्त वर्क कमिटमेंट्स के बीच आकांक्षा ने ब्राइडल मेहंदी के साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं।आकांक्षा का पहला पड़ाव 31 लेबल्स की पहली ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ रही। फैशन इंडस्ट्री के प्रभावशाली चेहरों और टेस्टमेकर्स को एक साथ लाने वाली इस क्लोज्ड-डोर गैदरिंग को क्रिएटिव माइंड्स की एक खास और अंतरंग मुलाकात के तौर पर तैयार किया गया था।.

see more..

कार्तिक आर्यन बने निर्माता, लॉन्च किया डोपामाइन स्टूडियोज़

18 Aug 2026 | 4:34 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपने प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज़ की शुरुआत की है। कार्तिक के बैनर की पहली बड़ी भागीदारी निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म में हुई है, जिसमें कार्तिक खुद मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।.

see more..

92 वर्ष के हुए गुलजार

18 Aug 2026 | 4:28 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार, शायर और गीतकार गुलजार आज 92 वर्ष के हो गये।पंजाब के अब पाकिस्तान में स्थित झेलम जिले के छोटे से कस्बे दीना में 18 अगस्त 1934 को कालरा अरोड़ा सिख परिवार में जन्मे संपूर्ण सिंह कालरा उर्फ गुलजार को स्कूल के दिनों से ही शेरो-शायरी और वाद्य संगीत का शौक था। कॉलेज के दिनों में उनका यह शौक परवान चढ़ने लगा और वह अक्सर मशहूर सितार वादक रविशंकर और सरोद वादक अली अकबर खान के कार्यक्रमों में जाया करते थे।.

see more..

रोहित सराफ का नया अवतार, सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दिखा दमदार अंदाज

18 Aug 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ की नई झलक में अभिनेता रोहित सराफ स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।मेकर्स की ओर से जारी क्लिप में रोहित का किरदार आजादी के लिए जुनून और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का जज्बा दिखाता है। वह कहते हैं, “जुनून को जिंदा रखा, मौत से बेखौफ टकराया, मकसद से कभी ना हटा। गदर मचाने सबसे आगे, सरफिरे - द रेवोल्यूशनरीज।”.

see more..

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता साफ, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

18 Aug 2026 | 4:16 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की देशभर में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेपोलिस के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।बच्चों और परिवारों तक भक्ति, संस्कृति और भारतीय मूल्यों को मनोरंजक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को ओडिशा की पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म बताया गया है। यह लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज ‘जय जगन्नाथ’ का सिनेमाई विस्तार है, जिसे यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।.

see more..