Tuesday, Jul 14 2026 | Time 15:03 Hrs(IST)
मनोरंजन


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की जबरदस्त वापसी, टीवी और स्ट्रीमिंग पर पार किए 1.6 बिलियन मिनट

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 1.6 बिलियन मिनट की व्यूअरशिप के साथ फिर से टीवी पर छा गया है।
भारतीय टीवी के सबसे आइकॉनिक शोज़ में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 29 जुलाई को स्टार प्लस पर अपने दूसरे सीज़न के साथ लौटा और इसका रिस्पॉन्स वाकई में जबरदस्त रहा। लॉन्च वीक में ही शो ने 1.659 बिलियन मिनट्स का वॉच टाइम हासिल किया, जिससे एक बार फिर साबित हो गया कि इस शो की पहचान आज भी इंडियन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कायम है।
इस रिवाइवल ने जहां पुराने दर्शकों की यादें ताज़ा कर दीं, वहीं नई जनरेशन से भी जबरदस्त कनेक्शन बना लिया। सिर्फ पहले चार दिनों में शो को टीवी पर 31.1 मिलियन लोगों ने देखा, और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी लाखों लोग जुड़े। लॉन्च एपिसोड को अकेले स्टार प्लस पर 15.4 मिलियन व्यूअर्स ने देखा, जिससे यह हाल के समय का सबसे हाई-रेटेड फिक्शन प्रीमियर बन गया।
शो की जबरदस्त वापसी ये दिखाती है कि दर्शकों में डेली फिक्शन कंटेंट को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, खासकर जब टीवी देखने की आदतें अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ मिल रही हैं। इससे ये भी साफ होता है कि अब भारतीय दर्शक लंबी कहानियों को देखने के तरीके में बदलाव ला रहे हैं, जहां पुरानेपन की यादें और आज की नई सोच एक साथ जुड़ रही हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

विक्रम फडनीस की अगली फिल्म में सैयामी खेर पर फिल्माए जाने वाले खास गाने को अपनी आवाज़ देंगी श्रेया घोषाल

14 Jul 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता)अभिनेत्री सैयामी खेर ने हाल ही में मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के साथ एक खास पल साझा किया। यह मुलाकात निर्देशक विक्रम फडनीस की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म के एक महत्वपूर्ण गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान हुई। सैयामी रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचीं, जहां श्रेया इस फिल्म के एक अहम गीत को अपनी आवाज़ दे रही थीं। इस खास मुलाकात ने फिल्म के संगीत से जुड़ी एक खूबसूरत झलक भी दर्शकों के सामने रखी। माना जा रहा है कि यह गीत फिल्म की कहानी का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।.

see more..

'ऐल्फा' में बॉबी देओल के डी-एजिंग ने बटोरी सुर्खियां

14 Jul 2026 | 2:31 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) यश राज फिल्म्स की आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत एक्शन फिल्म 'ऐल्फा' में अभिनेता बॉबी देओल के डी-एजिंग इफेक्ट की हर ओर चर्चा हो रही है। फिल्म में बॉबी के युवा लुक को वायआरएफ के इन-हाउस वायएफएक्स स्टूडियोज़ ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से तैयार किया है।.

see more..

कुब्रा सैत ने शुरू किया स्टैंड-अप कॉमेडी का सफर, अपने करियर में जोड़ा एक रोमांचक अध्याय

14 Jul 2026 | 2:28 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता)अभिनेत्री, लेखिका और परफॉर्मर कुब्रा सैत ने स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ अपने करियर में एक नया और रोमांचक अध्याय जोड़ लिया है।कुब्रा सैत ने लाइव कॉमेडी के साथ उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में न सिर्फ कदम रखा है, बल्कि अपनी पहली परफॉर्मेंस भी दी है , जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।.

see more..

ज़रीन खान की मौजूदगी में एक्स ब्लू जींस ने लॉन्च किया विमेंस डेनिम कलेक्शन

14 Jul 2026 | 12:01 PM

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान की मौजूदगी में एक्स ब्लू जींस ने मुंबई के नेस्को में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने नए विमेंस डेनिम कलेक्शन का लॉन्च किया। इस अवसर पर फैशन जगत से जुड़े कई प्रमुख हस्तियों, इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटीज़ और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।ज़रीन खान ने ब्रांड की उस सोच की सराहना की, जिसमें फैशन के साथ कम्फर्ट, गुणवत्ता और बहुउपयोगिता (वर्सेटिलिटी) को समान महत्व दिया गया है। .

see more..

कव्वाली को संगीतबद्ध करने में महारत हासिल थी रौशन को

14 Jul 2026 | 11:26 AM

जन्मदिवस 14 जुलाई के अवसर पर मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) हिंदी सिनेमा में जब भी यादगार कव्वालियों का जिक्र होता है, संगीतकार रौशन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उन्होंने फिल्मों में हर तरह के गीतों को मधुर धुनों से सजाया, लेकिन कव्वालियों को संगीतबद्ध करने में उन्हें विशेष महारत हासिल थी।.

see more..