Wednesday, Aug 19 2026 | Time 02:02 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन शिक्षक सम्मान दो अंतिम मुंबई

फिल्म ब्लैक के अलावा अमिताभ बच्चन ने ‘चुपके चुपके’, कस्मे वादे, और दो और दो पांच’ जैसी फिल्मों में भी शिक्षक की भूमिका निभाई है। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘आरक्षण’ में भी अमिताभ बच्चन ने शिक्षक के किरदार को रूपहले पर्दे पर पेश किया है। उनके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान, प्रतीक बब्बर, दीपिका पादुकोण और मनोज वाजपायी भी बच्चों को पढ़ाते नजर आते हैं।वर्ष 1975 में ऋषिकेष मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘चुपके चुपके’ में अमिताभ बच्चन और धमेन्द्र ने शिक्षक की भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात है निर्देशक ने दोनो कलाकारो को उनकी एक्शन छवि से निकालकर उन्हें शिक्षक के किरदार के रूप में पेश किया और उन्होंने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब कभी हास्य फिल्म की चर्चा की जायेगी तो फिल्म चुपके चुपके का नाम अवश्य लिया जायेगा ।
वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म ‘कस्मे वादे’ में अमिताभ बच्चन ने दोहरे किरदार निभाये जिसमें से एक में वह शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिये थे। इसके अलावा वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘दो और दो पांच’ में उन्होंने अभिनेता शशि कपूर के साथ शिक्षक की भूमिका निभाई और अपने कारनामों से दर्शकों को हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया। हिंदी फिल्म में संवाद अदायगी के बेताज बादशाह राजकुमार ने फिल्म ‘बुलंदी’ में शिक्षक के चुनौतीपूर्ण किरदार को रूपहले पर्दे पर साकार किया। आपराधिक पृष्ठभूमि पर वर्ष 1981 में प्रदर्शित इस फिल्म में राजकुमार कॉलेज के ऐसे शिक्षक के किरदार में दिखाई दिये जो अपराध की दुनिया के सरगना के पुत्र को सही रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित करते है और तमाम अड़चनों के बावजूद उन्हें सही रास्ते पर ले ही आते है ।
बॉलीवुड के किंग खान ने भी कई फिल्मों में शिक्षक के किरदार को रूपहले पर्दे पर साकार किया है। वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘चमत्कार’ में शाहरुख खान ने कॉलेज के क्रिकेट कोच की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘मोहब्बतें’ में उन्होंने संगीत शिक्षक के किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में भी शाहरुख ने हॉकी कोच शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिये। यह किरदार किसी भी अभिनेता के लिये चुनौती भरा हो सकता था लेकिन उन्होंने इस किरदार को सधे हुये अंदाज से निभाकर दर्शको का दिल जीत लिया और फिल्म को सुपरहिट बना दिया ।
वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में आमिर खान ने शिक्षक की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी डिस्लकसिस बीमारी से ग्रस्त एक बच्चे पर आधारित थी। फिल्म की कहानी आमिर खान को इतनी अधिक पसंद आई कि उन्होंने न सिर्फ इस फिल्म में अभिनय किया बल्कि इसका निर्माण और निर्देशन भी किया । वर्ष 2019 में प्रदर्शित विकास बहल निर्देशित फिल्म 'सुपर 30' आनंद कुमार की बायोग्राफी थी और इसमें ऋतिक रोशन ने टीचर की भूमिका निभाई थी।फिल्म में बखूबी शिक्षा का महत्व दिखाया गया था. साथ ही बताया गया था कि मेहनत के दम पर प्रतिभा को कहीं से भी निखारा जा सकता है। नायकों की तरह ही बालीवुड की कई अभिनेत्रियां भी शिक्षक के सशक्त किरदार को फिल्मी दुनिया के रूपहले पर्दे पर सफलता पूर्वक निभा चुकी है। इन अभिनेत्रियों में ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने दिल्लगी, दो और दो पांच में साधना, असली नकली सिम्मी ग्रेवाल, मेरा नाम जोकर राखी ने, तपस्या शर्मिला टैगोर ने, सफर में सुजाता मेहता ने प्रतिघात गायत्री जोशी ने .स्वदेश .में शिक्षक के किरदार को निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी है।
प्रेम
वार्ता
More News

शादी के सिर्फ तीन दिन बाद सेट पर लौटीं आकांक्षा रंजन

18 Aug 2026 | 4:37 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयीं। नई-नई शादी की खुशियों और व्यस्त वर्क कमिटमेंट्स के बीच आकांक्षा ने ब्राइडल मेहंदी के साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं।आकांक्षा का पहला पड़ाव 31 लेबल्स की पहली ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ रही। फैशन इंडस्ट्री के प्रभावशाली चेहरों और टेस्टमेकर्स को एक साथ लाने वाली इस क्लोज्ड-डोर गैदरिंग को क्रिएटिव माइंड्स की एक खास और अंतरंग मुलाकात के तौर पर तैयार किया गया था।.

see more..

कार्तिक आर्यन बने निर्माता, लॉन्च किया डोपामाइन स्टूडियोज़

18 Aug 2026 | 4:34 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपने प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज़ की शुरुआत की है। कार्तिक के बैनर की पहली बड़ी भागीदारी निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म में हुई है, जिसमें कार्तिक खुद मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।.

see more..

92 वर्ष के हुए गुलजार

18 Aug 2026 | 4:28 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार, शायर और गीतकार गुलजार आज 92 वर्ष के हो गये।पंजाब के अब पाकिस्तान में स्थित झेलम जिले के छोटे से कस्बे दीना में 18 अगस्त 1934 को कालरा अरोड़ा सिख परिवार में जन्मे संपूर्ण सिंह कालरा उर्फ गुलजार को स्कूल के दिनों से ही शेरो-शायरी और वाद्य संगीत का शौक था। कॉलेज के दिनों में उनका यह शौक परवान चढ़ने लगा और वह अक्सर मशहूर सितार वादक रविशंकर और सरोद वादक अली अकबर खान के कार्यक्रमों में जाया करते थे।.

see more..

रोहित सराफ का नया अवतार, सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दिखा दमदार अंदाज

18 Aug 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ की नई झलक में अभिनेता रोहित सराफ स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।मेकर्स की ओर से जारी क्लिप में रोहित का किरदार आजादी के लिए जुनून और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का जज्बा दिखाता है। वह कहते हैं, “जुनून को जिंदा रखा, मौत से बेखौफ टकराया, मकसद से कभी ना हटा। गदर मचाने सबसे आगे, सरफिरे - द रेवोल्यूशनरीज।”.

see more..

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता साफ, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

18 Aug 2026 | 4:16 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की देशभर में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेपोलिस के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।बच्चों और परिवारों तक भक्ति, संस्कृति और भारतीय मूल्यों को मनोरंजक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को ओडिशा की पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म बताया गया है। यह लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज ‘जय जगन्नाथ’ का सिनेमाई विस्तार है, जिसे यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।.

see more..