Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:13 Hrs(IST)
मनोरंजन


सलमान खान के हिट गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ का बच्चों पर हुआ था जबरदस्त असर

मुंबई, 07 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता सोहैल खान ने बताया है कि उनके भाई सलमान खान के सुपरहिट गाना ‘ओ ओ जाने जाना’ का बच्चों पर जबरदस्त असर हुआ था।
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने सच में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कई शानदार काम किए हैं और अपनी फिल्मी छवि से भी गहरा असर डाला है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है उनका गाना "ओ ओ जाने जाना" में बिना शर्ट दिखना, जिसने पूरी पीढ़ी में बॉडी बनाने का शौक बढ़ाया। इससे सिर्फ बड़े लोग अपनी बॉडी बनाने और फिट रहने के लिए प्रेरित नहीं हुए, बल्कि बच्चों के मन पर भी इसका असर पड़ा।
सोहैल खान ने बताया है कि कैसे बच्चे दूध पीना शुरू कर देते थे क्योंकि वे सलमान जैसी बॉडी पाना चाहते थे। इस पर बात करते हुए सोहैल ने कहा, "जब हमने 'ओ ओ जाने जाना' किया था… आप जानते हैं कितने बच्चे दूध पीना शुरू कर दिए और उनकी मम्मियां उन्हें कहती थीं, 'सलमान खान जैसी बॉडी चाहिए तो दूध पी।'" उनके लिए, एक्टर्स का फिटनेस दिखाना सिर्फ ग्लैमर नहीं है, बल्कि यह अनुशासन का संदेश है। उन्होंने हा, "यह उनका सेक्स अपील नहीं है। इसे एक अलग नजरिए से देखना चाहिए।
प्रेम
वार्ता
More News

रणवीर ने 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर पर विचार साझा किए

16 Dec 2025 | 4:35 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर और सब्र पर विचार साझा किये है। .

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:32 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..

मनीष पॉल ने 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया

16 Dec 2025 | 1:57 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।.

see more..

अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का भव्य ट्रेलर रिलीज

16 Dec 2025 | 1:26 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

एण्डटीवी के शो 'घरवाली पेड़वाली' की टीम ने मुंबई में निकाली अनोखी बारात

16 Dec 2025 | 1:04 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) चैनल एण्डटीवी के फैमिली कॉमेडी शो 'घरवाली पेडवाली' की टीम ने मुंबई की सड़कों पर अनोखी बारात निकाली।.

see more..