Tuesday, Dec 16 2025 | Time 20:56 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन कमल जन्मदिन तीन अंतिम मुंबई

वर्ष 1998 में कमल हासन ने हिंदी फिल्मों में निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और “चाची 420” में अभिनय के साथ निर्देशन भी किया। उन्होंने चार दशक लंबे सिने करियर में अब तक लगभग 200 फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके है। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हसन ने न केवल अभिनय की प्रतिभा से बल्कि गायकी, निर्माण, निर्देशन, पटकथा लेखक, गीतकार नृत्य निर्देशन, पटकथा और गीत लेखन तथा नृत्य निर्देशन से भी सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाया है।
वर्ष 1981 में कमल हासन ने निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और “राजा पारवई” का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने अपूर्व सहोदरगल 1989, थेवर मगन 1992, चाची 420 1998, हे राम 2000 और मुंबई एक्सप्रेस 2005 का भी निर्माण किया। कमल हसन ने कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है। इनमें विरासत 1997 और बीबी नंबर वन 1999 प्रमुख है।
वर्ष 2008 में कामल हसन की फिल्म “दशावतारम” प्रदर्शित हुयी जिसमें दर्शकों को उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म में उन्होंने दस अलग अलग भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को चकित कर दिया। वर्ष 2012 में कमल हसन के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म विश्वरूपम प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। वर्ष 2022 में कमल हसन की फिल्म विक्रम प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 2024 में कमल हसन की फिल्म इंडियन 2 और कल्कि 2898 एडी और वर्ष 2025 में इंडियन 2 प्रदर्शित हुयी। कमल हसन इन दिनों फिल्म इंडियन 3 में काम कर रहे हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:32 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..

मनीष पॉल ने 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया

16 Dec 2025 | 1:57 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।.

see more..

अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का भव्य ट्रेलर रिलीज

16 Dec 2025 | 1:26 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

एण्डटीवी के शो 'घरवाली पेड़वाली' की टीम ने मुंबई में निकाली अनोखी बारात

16 Dec 2025 | 1:04 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) चैनल एण्डटीवी के फैमिली कॉमेडी शो 'घरवाली पेडवाली' की टीम ने मुंबई की सड़कों पर अनोखी बारात निकाली।.

see more..

सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' में हुयी फारुख सईद की एंट्री

16 Dec 2025 | 12:39 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' में अभिनेता फारुख सईद की एंट्री हो गयी है।.

see more..