Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:11 Hrs(IST)
मनोरंजन


एस.एस. राजामौली ने अपने आने वाले मेगा प्रोजेक्ट से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक पोस्टर जारी किया

मुंबई, 07 नवंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपने आने वाले मेगा प्रोजेक्ट से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है।
एस.एस. राजामौली और महेश बाबू की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का कुम्भा के रूप में फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। यह भारत की सबसे बड़ी आने वाली फिल्मों में से एक है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली, कर रहे हैं जो बाहुबली फ्रेंचाइज़ी और आरआरआर जैसी ग्लोबल हिट फिल्मों के बाद अब एक और मेगा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज एक खतरनाक, बेरहम और ताकतवर विलेन का रोल निभा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। पोस्टर में वो एक हाई-टेक व्हीलचेयर पर दिख रहे हैं, जो उन्हें एक नए जमाने का विलेन बनाता है।
ग्लोब ट्रॉटर, एस.एस. राजामौली और महेश बाबू का अब तक का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। फैन्स सालों से इन दोनों को साथ देखने का इंतज़ार कर रहे थे, और अब उत्साह अपने चरम पर है। राजामौली पहले ही भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिला चुके हैं, और अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ उनकी ये जोड़ी देखने लायक होगी। इसी के साथ इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है।
आज सुबह राजामौली ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि पोस्टर जल्द आने वाला है, और अब वो सामने आ चुका है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस दमदार पहले लुक में पृथ्वीराज एक सख्त और असरदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं, जिनकी शांत ताकत राजामौली की अगले ग्लोबल-लेवल प्रोजेक्ट की सोच से बिल्कुल मेल खाती है।
प्रम
वार्ता
More News

रणवीर ने 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर पर विचार साझा किए

16 Dec 2025 | 4:35 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर और सब्र पर विचार साझा किये है। .

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:32 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..

मनीष पॉल ने 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया

16 Dec 2025 | 1:57 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।.

see more..

अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का भव्य ट्रेलर रिलीज

16 Dec 2025 | 1:26 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

एण्डटीवी के शो 'घरवाली पेड़वाली' की टीम ने मुंबई में निकाली अनोखी बारात

16 Dec 2025 | 1:04 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) चैनल एण्डटीवी के फैमिली कॉमेडी शो 'घरवाली पेडवाली' की टीम ने मुंबई की सड़कों पर अनोखी बारात निकाली।.

see more..