Thursday, Dec 11 2025 | Time 06:02 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


यश कुमार, शुभी शर्मा का रोमांटिक गाना 'नेहिया के डरिया' रिलीज

मुंबई, 01 मई (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार और अभिानेत्री शुभी शर्मा का रोमांटिक गाना नेहिया के डरिया रिलीज हो गया है।
भोजपुरी फिल्म 'दत्तक पुत्र' का रोमांटिक भोजपुरी गाना 'नेहिया के डरिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में यश कुमार और शुभी शर्मा की रोमांटिक जोड़ी नजर आ रही है। इस गाने मनोज मिश्रा और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के गीतकार और संगीतकार आज़ाद सिंह, विशाल सिंह हैं।
गौरतलब है कि प्रमोद शास्त्री निर्देशित भोजपुरी फिल्म 'दत्तक पुत्र' प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। इस फ़िल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। एबी5 मल्टीमीडिया बैनर के तले बनी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म 'दत्तक पुत्र' के निर्माता विनोद कुमार गुप्ता हैं। निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। पटकथा एवं संवाद एस.के. चौहान ने लिखा है। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी), संगीतकार आज़ाद सिंह, राम प्रवेश ठाकुर, कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर प्रमोद गुडयानी, एडीटर प्रकाश झा हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक मनोज सिंह ने दिया है। साउंड डिज़ाइनर संजय आर दास, एचओपी अरशद खान, लाइन प्रोड्यूसर आनंद आर श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता अरशद खान, पब्लिसिटी डिजाइनर शक्ति आर्ट नरसू हैं। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार यश कुमार मिश्रा, शुभी शर्मा विनोद मिश्रा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष चतुर्वेदी, राधे खान, ग्लोरी मोहन्ता, बबलू खान, शिवेश तिवारी, रुबेश यादव हैं। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम 2026 तक 8,000 नयी बसें शामिल करेगा : सरनाइक

11 Dec 2025 | 12:18 AM

नागपुर, 10 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) 2026 तक अपने बेड़े में 8,000 नयी बसें शामिल करेगा।.

see more..

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे लैंड डील मामले में महाराष्ट्र सरकार पर उठाए सवाल

11 Dec 2025 | 12:09 AM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़े पुणे लैंड डील मामले में राज्य सरकार पर सवाल उठाए ।.

see more..

शिवसेना विधायक शरद सोनवणे तेंदुए की पोशाक पहनकर पहुंचे विधानसभा

10 Dec 2025 | 11:08 PM

नागपुर, 10 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना विधायक शरद सोनवणे महाराष्ट्र में तेंदुए के बढ़ते हमले और इसके खतरे की तरफ ध्यान दिलाने के लिए बुधवार को तेंदुआ का पोशाक पहनकर विधानसभा पहुंचे। .

see more..

मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

10 Dec 2025 | 9:29 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई उपनगर के गोरेगांव इलाके में बुधवार को खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गये। .

see more..

महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिस चालान वसूलने के लिए 'शरीर पर पहनने वाला कैमरा' लगाएगी: फडणवीस

10 Dec 2025 | 9:27 PM

नागपुर, 10 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से यातायात पुलिसकर्मियों के लिए 'शरीर पर पहनने वाला कैमरा' लगाएगी, जिनके पास चालान कटने का अधिकार है।.

see more..