Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:56 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


भोजपुरी सितारों ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने का किया स्वागत

मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद और अक्षरा सिंह ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने का स्वागत किया है।
बिहार की फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय का भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद और अक्षरा सिंह ने स्वागत किया है।
रवि किशन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद। इस नीति से अब बिहार में भी अनुदान मिलेगा। इससे लोकल कलाकारों को बहुत काम मिलेगा। बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुझे बिहार ने ही सुपर स्टार बनाया था। इसकी मांग हम 2005 से कर रहे थे। यह सभी खुश हैं कि बिहार सरकार ने बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बिहार के कलाकारों के साथ बिहार के अद्भुत शूटिंग स्थलों को टूरिज्म के रूप में बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार और भोजपुरी, हिंदी एवं अन्य इंडस्ट्री के मेकर्स का स्वागत है। भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों जिस कमजोर दौर से गुजर रही है, उसको बल मिलेगा। सबसे ज्यादा अनुदान बिहार में मिलेगा। इससे अच्छी खबर क्या हो सकती है। जय हो।
अवधेश मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है जो बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस नीति से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बिहार में फिल्म निर्माण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को धन्यवाद देता हूं।
विनय आनंद ने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 से राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाएं और बेहतर होंगी। इससे स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी काम के अधिक अवसर मिलेंगे। राज्य की इकोनॉमी बढ़ेगी। इसके अलावा ऐतिहासिक और पुराने लोकेशन पर शूटिंग होगी, जिस वजह से हमारे बिहार की चर्चा पूरे विश्व में होगी। तो पर्यटन का द्वार खुलेगा। हमारे तमन्ना थी कि यह नीति बने , जो अब होता दिख रहा है। यह निर्माता निर्देशकों को भी अच्छी फिल्में बनाने के प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए मैं बिहार सरकार के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को भी धन्यवाद देता हूं।
अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंजूरी मिलना, बिहार के कलाकारों के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। फिल्म नीति के जरिए फिल्म कलाकारों को बिहार में शूटिंग करने का अवसर मिल रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों को भी काम मिलेगा। इससे पौराणिक और ऐतिहासिक लोकेशन को भी ज्यादा से ज्यादा एक्सपोज मिलेगा, जो पूरे विश्व में लोकप्रिय और प्रशंसनीय है। मैं जमाने से इस दिन का इंतजार कर रही हूं। इसके लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार सरकार को साधुवाद। साथ ही सभी कलाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रेम
वार्ता
More News

बीएमसी चुनावों से पहले बढ़ते प्रदूषण को लेकर जेन जेड बनाएगी मानव श्रृंखला

16 Dec 2025 | 7:58 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में आगामी 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण की ओर ध्यानाकर्षित करने एवं पर्यावरण संरक्षण को चर्चा के केंद्र में लाने के लिए, जेनरेशन जेड शनिवार सुबह नवी मुंबई के वाशी में समुद्र तट पर प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाएगी। .

see more..

अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा बरकरार रखी

16 Dec 2025 | 7:55 PM

नासिक, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की एक अदालत ने राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सरकारी कोटे में 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में मंगलवार को दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
न्यायाधीश पी. एम. बादर ने संबंधित मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जिला सत्र न्यायालय ने प्रथम श्रेणी न्यायालय द्वारा माणिकराव कोकाटे को 2 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की दी गई सजा को बरकरार रखा है।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..

जलगांव में कुएं में मिला नाै वर्षीय लापता बच्ची का शव

16 Dec 2025 | 6:18 PM

जलगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के तरवाडे गांव से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के गणेश गरुड़ के खेत स्थित कुएं में लड़की का शव मिला। यह बच्ची 12 दिसंबर से लापता थी।.

see more..

राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया भेदभाव का आरोप

16 Dec 2025 | 4:55 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सरकार और चुनाव आयोग पर आदर्श आचार संहिता को चुनिंदा तरीके से लागू करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसे सिर्फ मराठी लोगों और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ लागू किया जा रहा है।.

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:33 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..