Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:32 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र में स्वच्छता अभियान शुरू

मुंबई, 19 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को गिरगांव चौपाटी में ' स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024' अभियान के शुभारंभ पर मुंबई के सफाई कर्मचारियों की उनके अनुकरणीय कार्य की सराहना की।
श्री शिंदे ने उन्हें पश्चिमी महानगर में स्वच्छता बनाए रखने में असली नायक बताया है। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मुंबई में सड़कों पर झाड़ू और धुलाई करके गहन सफाई अभियान चलाया गया है, जिसके कारण मुंबई में प्रदूषण बहुत कम हो गया है। राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान दो अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा।
श्री शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में "स्वच्छ भारत अभियान" शुरू करके एक आंदोलन शुरू किया था। यह अभियान पूरे देश में प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है।
प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' की अवधारणा लागू की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान की पहल के माध्यम से, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल (आरआरआर) केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं और पर्यटन स्थलों पर शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्थान भी ढूंढे गए हैं, जहां नियमित रूप से सफाई नहीं होती है और ऐसे स्थान हमेशा साफ-सुथरे रहें, इसके लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई गई है।
श्री शिंदे ने सभी से स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में महाराष्ट्र कहीं भी पीछे नहीं रहेगा। स्वच्छ भारत अभियान में महाराष्ट्र को देश में पहला स्थान दिया गया है।
श्रद्धा,आश
वार्ता
More News

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..

मुंबई सहित 29 स्थानीय निकायों में 15 जनवरी को होगा चुनाव

15 Dec 2025 | 7:31 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को मुंबई नगर निगम सहित 29 स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है। .

see more..