Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:25 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र में भाजपा तीन राज्य नेताओं के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी

नागपुर, 24 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में लड़ेगी।

इससे स्पष्ट है कि कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का फोकस महाराष्ट्र के तीन नेताओं पर है।

मंगलवार को शहर में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई संवाद बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को बांटे गए पर्चों में इसका उल्लेख किया गया।

इसके अलावा इस चुनाव में भाजपा का विशेष फोकस युवा और महिला वोटरों पर रहेगा। बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं को मतदाता पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभय

वार्ता
More News

अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा बरकरार रखी

16 Dec 2025 | 7:55 PM

नासिक, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की एक अदालत ने राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सरकारी कोटे में 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में मंगलवार को दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
न्यायाधीश पी. एम. बादर ने संबंधित मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जिला सत्र न्यायालय ने प्रथम श्रेणी न्यायालय द्वारा माणिकराव कोकाटे को 2 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की दी गई सजा को बरकरार रखा है।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..

जलगांव में कुएं में मिला नाै वर्षीय लापता बच्ची का शव

16 Dec 2025 | 6:18 PM

जलगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के तरवाडे गांव से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के गणेश गरुड़ के खेत स्थित कुएं में लड़की का शव मिला। यह बच्ची 12 दिसंबर से लापता थी।.

see more..

राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया भेदभाव का आरोप

16 Dec 2025 | 4:55 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सरकार और चुनाव आयोग पर आदर्श आचार संहिता को चुनिंदा तरीके से लागू करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसे सिर्फ मराठी लोगों और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ लागू किया जा रहा है।.

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:33 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..

मनीष पॉल ने 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया

16 Dec 2025 | 1:57 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।.

see more..